विज्ञापन

India Semi Final Scenario: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? किसकी जीत, किसकी हार से होगा फायदा

T20 World Cup 2026, India Semi Final Scenario: वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी राह आसान कर ली है. वेस्टइंडीज अगर अपना अगला मुकाबला जीत जाएगी तो उसके सेमीफाइनल की बर्थ कंफर्म होगी.

India Semi Final Scenario: सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? किसकी जीत, किसकी हार से होगा फायदा
T20 World Cup 2026, India Semi Final Scenario
  • वेस्टइंडीज ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर रन रेट +5.350 कर लिया है.
  • भारत का वर्तमान नेट रन रेट -3.800 है और उसे सेमीफाइनल के लिए रन रेट बेहतर करना आवश्यक होगा.
  • भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला कम से कम 100 रनों से जीतकर रन रेट सुधारना होगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026, India Semi Final Scenario: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को शिमरोन हेटमायर का तूफान आया और इसके दम पर वेस्टइंडीज ने पहले 20 ओवर में 254 रन कूटे फिर  गुडाकेश मोती की फिरकी का जादू देखने को मिला, जिसमें जिम्बाब्वे फंस गई और 147 रनों पर सिमट गई. वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे  को 107 रनों से रौंद दिया और अपना रन रेट को +5.350 का कर लिया. वेस्टइंडीज के इस रन रेट का सीधा नुकसान भारत को हुआ है. भारत अगर अपने दोनों मुकाबले जीत भी लेगा, तो भी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा या नहीं यह कंफर्म नहीं है. भारत को अपना रन रेट बेहतर करना होगा. जब बुधवार को टीम एक्शन में होगी तो उनकी नजरें रन रेट के समीकरण पर जरूर होंगी. 

कैसे बढ़ेगा नेट रन रेट?

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मिली हार के बाद भारत का रन रेट -3.800 का हो गया है. भारत को अगर अब दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के रन रेट से आगे निकलना है तो उसे पहाड़ को खिसकाना होगा. टीम इंडिया अगर अपने मुकाबले में जिम्बाब्वे को कम से कम 100 रनों से हरा दे तो उसका रन रेट दक्षिण अफ्रीका के करीब आ सकता है. लेकिन अगर वह रन चेज करता है तो 150 के लक्ष्य का पीछा उसे 15 ओवर के अंदर करना होगा. हालांकि, यह शुरुआती समीकरण हैं, क्योंकि भारत के दो मैच बाकी है और ग्रुप ए से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमें कौन सी होंगी, इस पर काफी कुछ निर्भर करने वाला है. 

ग्रुप ए के बचे हुए बाकी मैच 

  • 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (अहमदाबाद)
  • 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
  • 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका (दिल्ली)
  • 1 मार्च: भारत बनाम वेस्ट इंडीज (कोलकाता)

क्या है समीकरण 

अहमदाबाद में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले से ग्रुप ए की तस्वीर थोड़ी सुलझेगी. इस मैच में जो टीम जीतेगी, उसके 4 अंक हो जाएंगे. इसके बाद भारत को  जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि, भारत को ग्रुप ए से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए क्या करना होगा? यह फिर इस पर निर्भर करेगा कि जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच का नतीजा क्या होता है.

1. अगर वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया तो ऐसी सूरत में कैरिबियाई टीम के 4 अंक होंगे. भारत को फिर जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराना होगा. इसके बाद अगर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो फिर भारत के पास एक स्पष्ट समीकरण होगा कि उसे वेस्टइंडीज को कितने बड़े मार्जिन से हराना होगा. भारत आखिरी मौके से बचने के लिए  जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके आगे बढ़ना चाहेगा. 

2. अगर दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया और उसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो आखिरी में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. क्योंकि इस मुकाबले की विजेता टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा. 

3. जिम्बाब्वे ने अगर पहले भारत और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उलटफेर कर दिया तो ऐसी सूरत में भारत और वेस्टइंडीज पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा होगा. 

ऐसे में अब भारतीय फैंस की निगाहें सिर्फ और सिर्फ इस पर होंगी कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का नतीजा क्या होता है. भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच में जीत जाए और आखिरी में भारत अपने दोनों मैच जीत जाए. लेकिन अगर वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की तो भारत के आगे की राह मुश्किल होगी.

यह भी पढ़ें: PAK vs ENG, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक है पाकिस्तान का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जीत जरूरी

यह भी पढ़ें: शादी के फ़ौरन बाद ट्रोलर्स ने शिखर धवन का कैसे दुखाया दिल! शादी से लेकर सफ़ाई तक कैसे पहुंची बात?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com