विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2022

Asia Cup 2022: भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह, कोहली की होगी वापसी तो अर्शदीप का चुना जाना तय, देखें संभावित टीम

India’s Probable Squad for Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) में 28 अगस्त को पाकिस्तान (India vs Pakistan) का सामना करेगी दोनों टीमों के बीच चार सितंबर को सुपर फोर चरण में दूसरा मुकाबला हो सकता है.

Asia Cup 2022: भारतीय टीम में इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह, कोहली की होगी वापसी तो अर्शदीप का चुना जाना तय, देखें संभावित टीम
एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम

India's Probable Squad for Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) में 28 अगस्त को पाकिस्तान (India vs Pakistan) का सामना करेगी दोनों टीमों के बीच चार सितंबर को सुपर फोर चरण में दूसरा मुकाबला हो सकता है. BCCI के सचिव जय शाह ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और शारजाह में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा ट्विटर पर की. इस बात की काफी संभावना है कि एशिया कप के लिए चुनी गयी भारतीय टीम के ज्यादातर सदस्य टी20 विश्व कप (T20 World Cup) की टीम में होंगे. बता दें एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा. अब जब एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है तो पाकिस्तान की टीम पहली ऐसी टीम बनी है जिसने इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. एशिया कप में पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम करने वाले हैं. बता दें कि अब जब पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है तो वहीं दूसरी ओर फैन्स अब भारतीय टीम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं. 

Suryakumar Yadav द्वारा मारा गया यह शॉट बवाल है, गेंदबाज ही नहीं विश्व क्रिकेट भी यकीन नहीं कर पा रहा- Video

केएल राहुल और कोहली की वापसी
उम्मीद की जा रही है कि केएल राहुल (KL Rahul) और विराट कोहली (Virat kohli) एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. इस बार के एशिया कप में भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज में अर्शदीप ने शानदार परफॉर्मेंस किया है, ऐसे में उम्मीद है कि अर्शदीप को मौका मिलेगा. दूसरी ओर क्या उमरान मलिक की टीम में वापसी होगी. इसको लेकर अभी संदेह है. 

धवन को मिल सकता है मौका
दूसरी ओर शिखर धवन जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस किया था और कप्तान के तौर पर भारत को सीरीज जीताया था, चयननकर्ता उन्हें भी मौका दे सकते हैं. दरअसल टी-20 विश्व कर से पहले तक भारत को एक शानदार ओपनर की जरूरत है जो रोहित के साथ पारी का आगाज कर सके, वैसे, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव से ओपनिंग करवाई गई थी. लेकिन यह एक विकल्प हो सकता है. ऐसे में उम्मीद है कि विकल्प ओपनर के तौर पर  धवन को मौका मिल जाए.

श्रेयस अय्यर पर लटकी हैं तलवार
इसके साथ-साथ श्रेयस अय्यर का परफॉर्मेंस हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा है खासकर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में,  जिससे उनकी जगह पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. बात करें सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या की तो इनका खेलना तय है. ऋषभ पंत औऱ दिनेश कार्तिक भी टीम में बने रहेंगे. 

Asia Cup के लिए पाकिस्तान की टीम का हुआ ऐलान, इस बड़े गेंदबाज की हुई टीम से छुट्टी

अश्विन या कुलदीप, दूसरा स्पिनर कौन होगा
दूसरे स्पिनर के तौर पर देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन को टीम में मौका मिलता है या नहीं, इसके अलावा रवि बिश्नोई भी कतार में हैं. वहीं कुलदीप यादव का चयन होगा या नहीं, इसको लेकर अभी भी संशय है. वैसे, चहल स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर टीम में रहेंगे.

क्या शमी को मिलेगा मौका ? अर्शदीप का खेलना तय
तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार  अपनी जगह बना पाने में सफल रह सकते हैं. एशिया कप में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में मौका मिल सकता है. वहीं, मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद शमी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनका चयन होगा या नहीं, यह अभी संदेह के दायरे में हैं. 

एशिया कप के लिए भारत की संभावित टीम इस प्रकार हो सकती है
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ,कुलदीप यादव, 

रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान खत्म की कोहली की बादशाहत, 'हिट मैन' ने T20I में रचा इतिहास

एक ओवर में कूटे 6, 6, 6, 6, 4,6, बांग्लादेशी गेंदबाज के खिलाफ जिम्बाब्वे का अनजान बल्लेबाज बना विलेन, रनों की बारिश- Video

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com