विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2017

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले 5 साल के वनडे आंकड़े आपको कर देंगे हैरान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फिर एक बार आमने सामने होने को तैयार हैं. यह दोनों टीमें जब भी एक दूसरे से टकराती हैं, तो मुकाबला अपने आप हाईवोल्टेज बन जाता है.

Also Read in
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछले 5 साल के वनडे आंकड़े आपको कर देंगे हैरान
भारतीय क्रिकेट टीम ( फाइल फोटो)
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 17 नवंबर से शुरू होगी
  • पिछले पांच सालों के इतिहास में बल्लेबाज रहे हैं गेंदबाजों पर भारी
  • पिछले 5 सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर ओवर में 6.33 रन बने हैं.
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फिर एक बार आमने सामने होने को तैयार हैं. यह दोनों टीमें जब भी एक दूसरे से टकराती हैं, तो मुकाबला अपने आप हाईवोल्टेज बन जाता है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज 17 नवंबर से हो जाएगा. पिछले पांच सालों के इतिहास पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला हाई-स्कोरिंग वाला रहा है, इसलिए फैंस को फिर से इस सीरीज में रनों की बरसात देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: INDvsAUS: पूर्व गेंदबाज जेसन गिलेस्‍पी ने अपनी टीम को दी सलाह, कोहली के खिलाफ स्‍लेजिंग मत करना 'वर्ना...'

बल्लेबाज़ों की बल्ले बल्ले
 - पिछले 5 साल में औसतन हर वनडे मुकाबले में 5.55 रन प्रति ओवर बनते हैं, लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हर ओवर में 6.33 रन बने हैं.
- पिछले 5 साल में दोनों टीमें 14 बार आमने सामने हुई हैं. 10 बार पहली पारी में 300 से ज़्यादा रन बने हैं और सिर्फ एक बार 295 से कम रन पहली पारी में बने हैं.
-  पिछले 14 वनडे मुकाबलों में 6 बार 300 से ज़्यादा रनों का पीछा दूसरी टीम करने में कामयाब हुई है.
- दो बार तो टीमों ने 350+ से ज़्यादा रनों का पीछा भी किया है.
- इतना ही नहीं पिछले 14 मुकाबलों में 22 शतक लग चुके हैं और एक दोहरा शतक भी लगा है.
- पिछले 5 साल के 14 मकुबालों में 181 छक्के लगे हैं और 697 छक्के, यानी प्रति मैच लगभग 13 छक्के और 50 चौके.

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर क्या बोले सुनील गावस्कर
ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि क्यों फैंस इस सीरीज़ का इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों ही टीमों में ऐसे बल्लेबाज हैं, जो मैदान पर जम जाएं तो गेंदबाज लाचार नजर आते हैं. उस पर से अगर भारत की सपाट पिचों को भी जोड़ दें, तो कहने की जरुरत नहीं कि इस बार भी बल्लेबाजी की कई नए रिकॉर्ड्स इस सीरीज में बन सकते हैं.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia, ODI Statistics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com