बायें हाथ के धुआंधार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ जोरदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अफगानिस्तान गेंदबाजों की विकेट के चारों तरफ जमकर धुनाई की. हालांकि एक अपर कट खेलने के चक्कर में विकेट के पीछे लपके गए. वैभव ने 200 के स्ट्राइक रेट से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने अपने साथी प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए महज 8 ओवर तक 74 रन जोड़ डाले. विपक्षी गेंजबाद मोहम्मद इशाक को अपर कट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे. हाल ही में टीम इंडिया की टी20 टीम के लिए चुने गए वैभव पर आज सबकी नजर थी, लेकिन वो अपनी जोरदार पारी को लंबी इनिंग में नहीं बदल पाए.
गौरतलब है कि श्रीलंका 'ए' के खिलाफ वैभव अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे और 12 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. 14 रनों में उन्होंने तीन चौके भी लगाए थे. आज के मैच में वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन एक खराब शॉट के कारण वो अपना विकेट गंवा दिए. श्रीलंका 'ए' के खिलाफ भारत ने हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (101) की शतक की बौदलत 8 रनों से जीत दर्ज की थी.
FIRST BALL. FOUR. ROUTINE. 😅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 11, 2026
Vaibhav Sooryavanshi wasting no time once again. 💥
Watch #INDvAFG in the #TalentTVCup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV 📺 #SonySportsNetwork #SonyLIV #INDvAFG pic.twitter.com/KmvxFwqmyR
अब्दुल्ला अहमदजई के बने शिकार
वैभव सूर्यवंशी को अब्दुल्ला अहमदजई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. पारी का आठवां ओवर लेकर मैदान में आए अहमदजई ने ओवर की पहली गेंद छोटी डाली थी. जहां वैभव ने उसे कीपर के ऊपर से अपर शॉट खेलने का प्रयास किया. मगर यहां वह कामयाब नहीं हो पाए और गेंद बल्ले को चूमती हुई कीपर के दस्तानों में चली गई. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा.
7.1 ओवरों में प्रभसिमरन सिंह के साथ जोड़े 74 रन
अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी जरूर फिफ्टी जमाने से चूक गए. मगर पारी का आगाज करते हुए वह भारत को शानादार शुरूआत दिलाने में कामयाब रहे. दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 74 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई. जिसके भारतीय टीम एक शानदार शुरूआत करने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान 'ए' ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता, जल्द एक्शन में नजर आएंगे वैभव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं