विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2018

IND vs WI 2nd ODI: 'कुछ ऐसे' विराट कोहली बन गए हैं विंडीज के सबसे बड़े दुश्मन

IND vs WI 2nd ODI: 'कुछ ऐसे' विराट कोहली बन गए हैं विंडीज के सबसे बड़े दुश्मन
IND vs WI 2nd ODI: भारतीय कप्तान विराट कोहली
नई दिल्ली:

वास्तव में यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट कोहली विंडीज के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं. पिछले दो वनडे  में दो विराट शतकों के साथ कोहली ने मेहमान टीम को बता दिया है कि बाकी बचे तीन वनडे और टी-20 मुकाबलों में उसके गेंदबाजों का क्या हाल होने जा रहा है. लेकिन हमारी विंडीज का विराट को सबसे बड़ा दुश्मन बताने ही वजह दरअसल कुछ और ही है. 

अब यह तो आप जानते ही हैं कि विशाखापट्टनम मैच के साथ ही कोहली क्रिकेट इतिहास में सबसे कम पारियों में दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. साथ ही, इसी मुकाबले के साथ ही कोहली के बल्ले से और भी ऐसे रिकॉर्ड निकले, जिसने उन्हें विंडीज का सबसे बड़ा दुश्मन बना दिया. 

नाबाद 157 रन के साथ ही विराट विंडीज के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. नजर दौड़ाइए दोस्तों!

यह भी पढ़ें:

नाम               रन              पारी
विराट           1684            29
सचिन           1573            39

मानो यही काफी नहीं है. विंडीज के खिलाफ विराट के रनों की मीनार तो सबसे ऊंची हो ही गई है, साथ ही उनके शतक भी दुनिया में में सबसे ज्यादा हो गए हैं

शतक                         नाम
6                        विराट कोहली
5                     हर्शल गिब्स/एबी डि विलियर्स, हाशिम अमला, 

VIDEO: भारत ने दूसरे टेस्ट में विंडीज को 2-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा किया.

अभी तो विराट सिर्फ 29 साल के ही हैं. मतलब यह तो ट्रेलर भर है. आगे-आगे देखिए होता है क्या.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com