विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2021

SL VS IND: क्रुणाल पंड्या के सपर्क में आए भारतीय खिलाड़ी आखिरी दोनों टी-20 से होंगे बाहर

SL vs IND: भारत के ऑलरउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाए गए हैं जिसके कारण दूसरे टी-20 को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टी-20 मैच बुधवार को खेला जाएगा और साथ ही तीसरा टी-20 मैच 29 जुलाई को ही खेले जाने की उम्मीद है

SL VS IND: क्रुणाल पंड्या के सपर्क में आए भारतीय खिलाड़ी आखिरी दोनों टी-20 से होंगे बाहर
भारतीय टीम के लिए बुरी खबर

SL vs IND: भारत के ऑलरउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) पाए गए हैं जिसके कारण दूसरे टी-20 को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टी-20 मैच बुधवार को खेला जाएगा और साथ ही तीसरा टी-20 मैच 29 जुलाई को ही खेले जाएंगे. बता दें कि क्रुणाल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सभी भारतीय खिलाड़ी का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें सभी खिलाड़िया का रिपोर्ट नेगेटिव आया है. जो यकीनन एक राहत की बात है. वहीं. क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए 8 खिलाड़ियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है लेकिन क्रुणाल के साथ संपर्क में रहने के कारण ये सभी 8 खिलाड़ियों को अब क्वारंटीन में रहना होगा, इसका सीधा सा मतलब हुआ कि ये सभी खिलाड़ी दूसरा और तीसरा टी-20 मैच श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे.

एमएस धोनी की इस अदा पर मर मिटीं फराह खान, बोली कि मैं माही की फैन बन गयी, फैंस बोले कि...

इसके अलावा 30 जुलाई को भारतीय टीम के खिलाड़ियों को श्रीलंका से वापस भारत लौटना था. लेकिन अब क्रुणाल के साथ-साथ इन सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन समय को श्रीलंका में ही पूरा करना होगा. तभी ये खिलाड़ी अपने देश वापस लौट पाएंगे.

वैसे, रिपोर्ट की मानें तो क्रुणाल के संपर्क में सबसे ज्यादा संपर्क में रहने वाले खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, के. गौतम और ईशान किशन हैं. यानि ये सभी खिलाड़ी अब टी-20 सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेल पाएंगे. 

भारत की टीम ने पहला टी-20 मैच जीत लिया था. ऐसे में श्रीलंका के लिए दूसरा टी-20 मैच जीतना काफी अहम है. अब ये देखना होगा कि सीरीज में दूसरे और तीसरे टी-20 मेैच में कौन से खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे.

Sl vs Ind: हरभजन ने बतायी वजह कि क्यों सूर्यकुमार हों भारत के हर फॉर्मेट की टीम का अनिवार्य हिस्सा

कोरोना के कारण खिलाड़ियों को बायो-बबल में रहना पड़ रहा है लेकिन इसके बाद भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं जो यकीनन एक चिंता का विषय है. खिलाड़ी नियमित रूप से परीक्षणों से गुजर रहे हैं, लेकिन वायरस से बच नहीं पा रहे हैं. पिछले हफ्ते, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच भी स्थगित कर दिया गया था क्योंकि वेस्टइंडीज खेमे का एक सदस्य का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krunal Himashu Pandya, Hardik Himanshu Pandya, Suryakumar Ashok Yadav, India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com