विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की ऐतिहासिक उपलब्धि, कारनामा करने वाले इकलौते क्रिकेटर, जानें ऑलराउंडर की 5 बड़ी बातें

रवींद्र जडेजा कारनामा करने दुनिया के पांचवें ऑलराउंडर तो बने ही, लेकिन इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अपने क्लब में शामिल बाकी ऑलराउंडरो भी पीछे छोड़ दिया

रवींद्र जडेजा की ऐतिहासिक उपलब्धि, कारनामा करने वाले इकलौते क्रिकेटर, जानें ऑलराउंडर की 5 बड़ी बातें
IND vs SL: रवींद्र जडेजा ने गॉल में पहली पारी में 3 विकेट लिए
Source: scocial media

Ravindra Jadeja creates history: गॉल में खेले जा रहे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन खेल के इतिहास में वह कहानी लिख दी, जिसे भविष्य में शायद ही कोई दोहरा सके. पहली पारी में चटकाए गए तीन विकेट के साथ ही जडेजा टेस्ट इतिहास में चार हजार रन और 350 विकेट लेने वाले सिर्फ पांचवें ऑलराउंडर बने, तो इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने खेल के इतिहास में वह इबारत लिख दी, जिसे शायद ही कोई आगे मिटा सके.  जी हां, जडेजा ने खेल के तीनों फॉर्मेटों में मिलाकर एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसे सिर्फ इस ऑलराउंडर ने किया है. 

खेल इतिहास में जडेजा इकलौते खिलाड़ी

रवींद्र जडेजा के टेस्ट में तो 4000 रन और 350 से ऊपर विकेट हो ही गए हैं तो वहीं इस ऑलराउंडर के खाते में वनडे में दो हजार रन, प्लस 200 विकेट और टी20 (समग्र रूप से) में भी चार जार रन और 200 से ऊपर विकेट हैं. और खेल के इतिहास में मॉडर्न ऐरा में जडेजा इस कारनामे को अंजाम देने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. और आगे किसी के लिए भी इस कारनामे को दोहराना आसान होने नहीं जा रहा क्योंकि खेल के तीनों ही फॉर्मटों में इन आंकड़ों को जुटाना किसी के लिए भी एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा है. 

रवींद्र जडेजा की 5 बड़ी बातें 

1. ऐतिहासिक गेंदबाजी रिकॉर्ड: वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने और 1993 में अनिल कुंबले के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बनने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे।

2. 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी के हीरो: भारत को 2013 की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जिताने में उनका बहुत बड़ा योगदान था, जहां वे 12 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज बने और फाइनल मैच में नाबाद 33 रन बनाए.

3. विश्वस्तरीय फील्डर व ऑलराउंडर: वे अपने समय के दुनिया के सबसे तेज और सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने गए. उन्होंने निचले क्रम में महत्वपूर्ण पारियां खेलीं, जिसमें इंग्लैंड में 222 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी के दौरान लगाया गया शतक शामिल है.

4. बड़ी टीमों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: जडेजा की खासियत यह रही कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन (5-फॉर और अर्धशतक) किया.

5.  संघर्ष से सफलता तक: जामनगर के कठिन बचपन, आईपीएल बैन और करियर में गंभीर चोटों व ड्रॉप होने के बावजूद उन्होंने हर बार मजबूत वापसी की और आईपीएल तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी बने.

यह भी पढ़ें:  श्रीलंका ने 44 साल में सिर्फ दूसरी बार किया कारनामा, इसकी काट नहीं निकाल सके सुथार, जडेजा की बात कितनी सही?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, India, Sri Lanka, Sri Lanka Vs India 08/15/2026 Slin08152026272145, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com