विज्ञापन

करारी हार के बाद एक्शन में गौतम गंभीर, अगले मैच में कटेगा Abhishek Sharma का पत्ता? कप्तान और गेंदबाजी कोच से की बात

T20 World cup 2026: अभिषेक शर्मा की लगातार असफलता और साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके रविवार वाले मुकाबले में खेलने की संभावना थी,

करारी हार के बाद एक्शन में गौतम गंभीर, अगले मैच में कटेगा Abhishek Sharma का पत्ता? कप्तान और गेंदबाजी कोच से की बात
T20 World Cup 2026, IND vs SA: गंभीर एक्शन के मूड में

IND vs SA, T20 World Cup 2026:  भारत ने साउथ अफ्रीका को 76 रन से हरा दिया. भारत को एक बड़ी बार झेलनी पड़ी है, साउथ अफ्रीका से मिली हार ने भारत को झटका दिया है.दरअसल, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही अपने नेट रन रेट को भी बढ़ाना होगा, यानी जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारत को जीत ही नहीं बल्कि बड़ी जीत हासिल करनी होगी, यही कारण है कि मैच के खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर ने तुरंत कप्तान सूूर्यकुमार यादव और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ गहन बातचीत की, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि गंभीर कप्तान और गेंदबाजी कोच से गंभीर बात कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि कोच गंभीर अगले दो मैच के लिए एक्शन लेने के मूड में हैं, देखना होगा कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भारत की रणनीति क्या होगा और कोच गंभीर किस रणनीति को अपनाते हैं

Latest and Breaking News on NDTV

अगले मैच में बदल जाएगी प्लेइंग 11, अभिषेक का कटेगा पत्ता

टीम इंडिया के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो संकेत दिए, उसके बाद अगले मैच में टीम में बड़े बदलाव की संभावना जताई जाने लगी है. पूरे टूर्नामेंट में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं चला। अभिषेक शर्मा पहली बार खाता खोलने में कामयाब रहे, लेकिन मात्र 12 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए.  वहीं, तिलक वर्मा मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए.

इन दोनों की लगातार असफलता के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिए जाने के सवाल पर डेशकाटे ने कहा कि संजू एक शानदार खिलाड़ी हैं। शीर्ष क्रम में दाएं हाथ का बल्लेबाज होने से तकनीकी मदद मिलती है.अगले कुछ दिन संजू को लेकर चर्चा जारी रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

डेशकाटे के इस बयान के बाद संभावना जतायी जाने लगी है कि सुपर-8 के अगले 2 मैचों में अभिषेक या तिलक की जगह संजू सैमसन एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं.

अभिषेक शर्मा पर सहायक कोच ने कहा कि वह फूड पॉइजनिंग से जूझ रहे थे और लगातार तीन बार शून्य पर आउट होने का मानसिक दबाव भी उन पर था. हालांकि, यह कोई बहाना नहीं है. उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा भी उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पा रहे हैं.

अभिषेक शर्मा की लगातार असफलता और साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू के रिकॉर्ड को देखते हुए उनके रविवार वाले मुकाबले में खेलने की संभावना थी, लेकिन टीम अभिषेक के साथ ही गई.हालांकि, अभिषेक ने फिर निराश किया. ऐसे में माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA, T20 World Cup: अहमदाबाद में इन 5 वजहों से हारी टीम इंडिया, गावस्कर ने बताया कहां हुई चूक

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

(IANS के इनपुट के साथ)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com