विज्ञापन

IND vs SA: भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन? एडेन मार्करम या मार्को यानसेन, जानें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026:  आजके मैच में बेस्ट बनाम बेस्ट की भिडंत होगी. बताया जा रहा है कि आजके मैच को जीतने वाली टीम ही टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है

IND vs SA: भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा कौन? एडेन मार्करम या मार्को यानसेन, जानें
IND vs SA, T20 World Cup 2026: Who will be biggest threat to

Aiden Markram or Marco Jansen: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 का मुकाबला आज शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह है.  आजके मैच में बेस्ट बनाम बेस्ट की भिडंत होगी. बताया जा रहा है कि आजके मैच को जीतने वाली टीम ही टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है. दोनों टीमों के पास मैच विनर हैं जो अपने खेल से मैच को पलट सकते हैं ऐसे में जानते हैं, उन खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-  Hardik Pandya ने बेटे अगस्त्य और Ex-Wife नताशा को SUV डिफेंडर किया गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत

मार्को यानसेन

मार्को यानसेन टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ा खतरना है,  यानसेन  ने अबतक  टी-20 वर्ल्ड कप में 3 पारियों में 16.00 की औसत से 7 विकेट हैं, उनकी गेंदबाजी शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है. यानसेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनकी ताकत दोनों तरफ गेंद को निकालने की है. यानसेन की गेंद स्विंग भी होती है और शार्ट गेंद से विकेट लेने में माहिर हैं. लंबे कद के होने के कारण यानसेन की गेंद को पिछ से अतिरिक्त उछाल भी मिलता है. जिससे बल्लेबाजों को उनके खिलाफ सही शॉट खेलने में परेशानी होती है. ऐसे में आजके मैच में मार्को यानसेन पर सबकी नजर रहेगी. 

ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी टक्कर, जो पलट देंगी मैच

एडेन मार्करम 

दूसरी ओर एडेन मार्करम  जो अपनी बल्लेबाजों से मैच को पलट सकते हैं. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड  कप में 4 पारियों में 59.33 की औसत से 178 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक दर्ज है .मार्करम शानदार फॉर्म में हैं और भारतीय पिच पर उनकी संयमित भरी बल्लेबाजी भारत के लिए खतरा हो सकती है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन का मानना ​​है कि मार्करम के पास भारत के सबसे कीमती हथियार जसप्रीत बुमराह का मुकाबला करने की तकनीक है.

एरॉन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, " मेरे लिए, एडेन मार्करम सबसे खतरनाक बैटर हैं क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह का सामना करने की टेक्निक है.भारत के गेंदबाजों को उनसे बचकर रहना होगा."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com