विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

IND vs SA: अजिंक्‍य रहाणे के मुद्दे पर विराट कोहली ने आलोचकों पर यह कहकर साधा निशाना...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से प्रारंभ हुए दूसरे टेस्‍ट मैच में भी मध्‍य क्रम के बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे को टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. गौरतलब है कि केपटाउन टेस्‍ट में हार के बाद कुछ क्रिकेट समीक्षकों की राय थी कि विदेशी मैदानों पर शानदार रिकॉर्ड रखने वाले रहाणे को भारतीय टीम में सेंचुरियन टेस्‍ट मैच में खिलाया जाना चाहिए.

IND vs SA: अजिंक्‍य रहाणे के मुद्दे पर विराट कोहली ने आलोचकों पर यह कहकर साधा निशाना...
अजिंक्‍य रहाणे को सेंचुरियन टेस्‍ट की प्‍लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिल पाई है (फाइल फोटो)
  • कहा-जो रहाणे को बाहर चाहते थे, वे अब वापसी के लिए हल्‍ला मचा रहे
  • हमारे लिए एक टीम के रूप में सही संतुलना खोजना जरूरी
  • विदेशी मैदानों में रहाणे की प्रदर्शन की सराहना की
सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से प्रारंभ हुए दूसरे टेस्‍ट मैच में भी मध्‍य क्रम के बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे को टीम इंडिया की प्‍लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. गौरतलब है कि केपटाउन टेस्‍ट में हार के बाद कुछ क्रिकेट समीक्षकों की राय थी कि विदेशी मैदानों पर शानदार रिकॉर्ड रखने वाले रहाणे को सेंचुरियन टेस्‍ट मैच में खिलाया जाना चाहिए. भारतीय टीम ने मैच के लिए अपनी प्‍लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. चोटिल ऋद्धिमान साहा की जगह पार्थिव पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा और शिखर धवन की जगह केएल राहुल को टीम में स्‍थान दिया गया है. दूसरे टेस्‍ट के पूर्व, भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से अजिंक्य रहाणे को बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठाने वाले आलोचकों पर जोरदार हमला बोला.विराट ने कहा कि जो श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उनके उप कप्तान( रहाणे) को टीम से बाहर चाहते थे अब वे ही उनकी वापसी के लिए होहल्ला मचा रहे हैं. कोहली ने दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कहा था, ‘यह दिलचस्प है कि सप्ताह भर में या पांच दिन में चीजें कैसे बदल जाती हैं. पहले टेस्ट मैच से पहले कोई नहीं सोच रहा था कि उसे प्‍लेइंग इलेवन में होना चाहिए और अचानक लोग अन्य विकल्प को देखने लगे.’कोहली ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘हमारे लिये एक टीम के तौर पर सही संतुलन खोजना है. अगर खिलाड़ी इस तरह के संतुलन में फिट बैठता है तो उसे टीम में रखते हैं, बाहर से लोग क्या बोल रहे हैं, क्या चर्चाएं हैं हम निश्चित तौर पर उस पर गौर नहीं करते.’

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ
रहाणे की प्रशंसा करते हुए कोहली ने कहा, ‘वह (रहाणे) बेहतरीन खिलाड़ी है. उसने दक्षिण अफ्रीका विशेषकर विदेशों में अच्छा प्रदर्शन किया है. वह संभवत: विदेशों में हमारा लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहा है.’ कोहली ने फिर से दोहराया कि केपटाउन टेस्‍ट में  रोहित शर्मा को उनके वर्तमान फॉर्म के कारण टीम में लिया गया. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs South Africa, Ajinkya Rahane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com