शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturag Gaikwad) दक्षिण अफ्रीका के दौरे (SA vs IND) पर अपनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे, जबकि हर्षित राणा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच से पहले भारत ए की टीम से बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ की दायें हाथ की अनामिका उंगली में फ्रैक्चर है.. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई से जारी बयान में बोर्ड के सचिव जय शाह ने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गक्बेरहा में दूसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय गायकवाड़ की दाहिनी अनामिका उंगली में चोट लग गई. उनका स्कैन कराया गया और विशेषज्ञ परामर्श के बाद, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उन्हें शेष दौरे से बाहर कर दिया है.' उन्होंने बताया, ‘वह अपनी चोट से उबरने के लिए एनसीए जाएंगे. पुरुष चयन समिति ने उनकी जगह टीम में अभिमन्यु ईश्वरन को शामिल किया है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान, रोहित शर्मा या शुभमन गिल, जानिए क्या है समीकरण
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड को 98 रनों पर किया ऑल-आउट, रच दिया इतिहास
ईश्वरन हालांकि सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होंगे क्योंकि वह वर्तमान में भारत ए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. भारत ए को भी 26 दिसंबर से इस दौरे पर दूसरा टेस्ट मैच खेलना है.गायकवाड़ ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले दो एकदिवसीय मैचों में भाग लिया था. भारत ने इस श्रृंखला को 2-1 से जीता. दूसरे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी उंगली में चोट लग गई थी। वह टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के सदस्य भी थे. इस बयान में राणा के बारे में कहा गया है कि वह मांसपेशियों में खिंचाव के 26 दिसंबर से बेनोनी में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच से बाहर हो गये है.
मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार, सरफराज खान, आवेश खान और रिंकू सिंह को भारत ए टीम में शामिल किया गया है, जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए की टीम इस प्रकार है:
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, आवेश खान, नवदीप सैनी, आकाश दीप, वी कावेरप्पा, मानव सुथार, रिंकू सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं