Albie Morkel vs Morne Morkel: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जहां भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर जंग करेंगे तो वहीं, दूसरी ओर दो सगे भाई भी एक दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे. भारत साउथ अफ्रीका मुकाबाले में दो सगे भाई मोर्ने मोर्केल और एल्बी मोर्केल के बीच भी रणनीति की जंग देखने को मिलेगी.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले की 5 बड़ी टक्कर, जो पलट देंगी मैच
बता दें कि मोर्ने मोर्केल इस समय भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच हैं तो वहीं, एल्बी मोर्केल साउथ अफ्रीकी टीम के स्पेशलिस्ट कंसल्टेंट की भूमिका में हैं. जब भारत औऱ साउथ अफ्रीकी टीम आपस में एक दूसरे खिलाफ मैदान पर होगी तो वहीं, डग आउट में दो सगे भाई अपनी-अपनी टीम की रणनीति को लेकर भी जंग लड़ रहे होंगे. बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका और भारत के बीच मैच के पहले एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों भाई अपनी-अपनी टीम को लेकर बात कर रहे हैं.
Banter & brotherhood to meaning business come match-day!
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
Presenting Meet The Morkels ahead of today's #INDvSA battle! 👌👌#TeamIndia 🇮🇳 | #T20WorldCup | #MenInBlue | @mornemorkel65 | @albiemorkel https://t.co/zZuxdpSonD
मोर्ने मोर्केल
मोर्ने मोर्केल ने अपने टेस्ट करियर में 86 मैच, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, मोर्ने ने कुल मिलकर अपने इंटरनेशनल करियर में 544 रन बनाए हैं. मोर्ने मोर्केल बॉलिंग कोच हैं और गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा हैं और इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम की कमियों को टीम इंडिया के सामने रखने में सफल हो सकते हैं.
एल्बी मोर्केल
एल्बी मोर्केल ने अपने करियर में एक टेस्ट मैच, 58 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं , एल्बी मोर्केल ने इस दौरान अपने इंटरनेशनल करियर में 1412 रन और कुल 77 विकेट लेने में सफलता हासिल की है. एल्बी मोर्केल इससे पहले आईपीएल में सीएसके के लिए काम कर चुके हैं. एल्बी के पास टी-20 क्रिकेट की रणनीति को लेकर खासा अनुभव है. एल्बी मोर्केल सीएसके में कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम कर चुके हैं जिससे साउथ अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज पास टी-20 क्रिकेट की रणनीति की अच्छी समझ है.
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
BCCI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में दोनों भाईयों ने एक दूसरे को लेकर बात की और कहा कि, हम इस मैच को लेकर एक दूसरे से बात नहीं करते हैं लेकिन हां हमारी मां ज्यादा परेशान है, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किस टीम को सपोर्ट किया जाए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं