- आईपीएल में रहा था हार्दिक का शानदार प्रदर्शन
- नेहरा-हार्दिक की जोड़ी ने गुजरात को पहले ही प्रयास में दिलाया था खिताब
- हार्दिक की विश्व कप में टीम इंडिया को जरूरत-नेहरा
अब जबकि इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए एक तरह से टीम इंडिया के बहुत सारे युवा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए ट्रॉयल पर हैं, तो ऐसे में पूर्व सीमर और हाल ही में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने वाले हेड कोच आशीष नेहरा ने हार्दिक पांड्या को लेकर अहम सुझाव दिया है. अब यह तो सभी ने देखा कि गुजरात को पहले ही प्रयास में खिताब दिलाने में हार्दिक पांड्या का कितना अहम योगदान रहा था. केएल राहुल के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या उप-कप्तान भी बन गए हैं, तो इस ऑलराउंडर पर आईपीएल में बारीक नजर रखने वाले नेहरा ने अपनी राय रखने में देर नही लगायी.
यह भी पढ़ें: पहले टी20 को लेकर सोशल मीडिया पर गजब का उत्साह, जाफर का मजेदार memes
नेहरा ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि टीम इंडिया हर मैच में हार्दिक पर चार ओवर गेंदबाजी का दबाव न डाले. यह एकदम साफ है कि टी20 विश्व कप में भारत को हार्दिक की सेवाओं की खासी जरूरत है, लेकिन टीम मैनेजमेंट हार्दिक को गेंदबाजी के पूरे कोटे के लिए धीरे-धीरे तैयार करे. पूर्व पेसर ने कहा इस फौरमेट में बतौर बल्लेबाज फिट होने के लिए हार्दिक में पूरी काबिलियत है, लेकिन अगर वह अपनी गेंदबाजों को बेहतर ढंग से नियंत्रित करते हैं, तो यह टीम को अतिरिक्त फायदा प्रदान करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुजरात के हेड कोच आगे बोले कि हम हमेशा यह बात करते हैं कि हार्दिक गेंदबाजी कर पाएंगे या नहीं. इस पर मेरी राय यह है कि हार्दिक बतौर बल्लेबाज किसी भी फौरमेट में फिट हो सकते हैं. वह टेस्ट मैच में भी फिट हो सकते हैं. लेकिन हम यहां टी20 को लेकर बात कर रहे हैं. अगर वह गेंदबाजी करते हैं, तो जाहिर है कि इससे भारतीय टीम को फायदा होगा.
यह भी पढ़ें: 1st T20 से पहले ऋषभ पंत का दिखा विस्फोटक अंदाज, अब साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं- Video
नेहरा ने आगे सलाह देते हुए कहा कि भारतीय मैनेजमेंट हार्दिक को छठे गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल करे. और हार्दिक पर हर मैच में कोटे के चार ओवर फेंकने का दबाव न डाले. उन्होंने कहा कि भारत के टीम संयोजन को देखते हुए उन्हें हार्दिक की जरूरत है क्योंकि कोई भी शीर्ष क्रम का बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं करता. अक्सर हार्दिक का इस्तेमाल पांचवें गेंदबाज के रूप में किया जाता है. इसमें कोई संदेह नहीं कि अगर वह फिट हैं, तो हार्दिक को गेंदबाजी करनी चाहिए, लेकिन हाल ही में उसने चोट से उबरकर वापसी की है. वह पूरे आईपीएल में खेला है. ऐसे में अगर उन्हें इसके लिए धीरे-धीरे तैयार करते हो, तो यह बेहतर बात होगी.
हमारे स्पोर्ट्स यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं