विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 'महाविजय' से गदगद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

Sunil Gavaskar Reaction India Beat Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 61 रनों से जीत से गदगद सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को रौंद दिया. टीम इंडिया की यह जीत वाकई बड़ी है.

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की 'महाविजय' से गदगद सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान
Sunil Gavaskar Reaction India Beat Pakistan

Sunil Gavaskar Statement India Beat Pakistan: कोलंबो में 15 फरवरी के भारत-पाकिस्तान मैच का फैंस को लेकर बेसब्री से इंतजार था. इस मैच में से पहले, ऑफ फील्ड पाकिस्तान ने बॉयकॉट का ड्रामा किया  था, लेकिन उसे वहां मुह की खानी पड़ी. रविवार को जब प्रेमदासा में दोनों देश भिड़े तो मैदान पर भी नतीजा बिल्कुल नहीं बदला और पाकिस्तान यहां पर भी पिटा. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 114 रनों पर समेट दिया और 61 रनों से मैच जीतकर सुपर-8 का टिकट हासिल किया. टीम इंडिया की इस एकतरफ जीत पर पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर गदगद दिखे. मैच के बाद उन्होंने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पूरे 20 ओवर भी नहीं खेलने देना दिखाता है कि भारतीय टीम कितनी हावी थी. 

सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में जीत-हार के रिकॉर्ड को 8-1 कर दिया. भारत की जीत के बाद प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत की यह एकतरफ जीत थी. गावस्कर ने कहा,"यह तो एकतरफा जीत थी. उन्होंने पाकिस्तान टीम को बुरी तरह हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट लेकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसके बाद वे शायद ही कभी मैच में दिखे. आप कह सकते हैं कि शायद कुछ गेंदें या एक-आध ओवर ऐसे थे जिनमें वे थोड़ा खेल में दिखे, लेकिन इसके अलावा वे कहीं भी प्रतिस्पर्धी नहीं दिखे."

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा,"यह एक बहुत बड़ी जीत है. पाकिस्तान जैसी टीम को 114 रनों पर ऑल आउट करना वाकई एक बड़ी जीत है. कुछ ओवर शेष रहते हुए, यह दिखाता है कि भारतीय टीम कितनी हावी थी और पाकिस्तानी टीम ने कितना खराब प्रदर्शन किया."

पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने का फैसला लिया था और यह गलत साबित हुआ. पाकिस्तानी कप्तान के इस फैसले को लेकर जब सुनील गावस्कर से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,"मेरे लिए पाकिस्तानी नजरिए से देखना मुश्किल है. मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया."

बात अगर मैच की करें तो ईशान किशन के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए. ईशान किशन ने 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों के दम पर 77 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25, तिलक वर्मा ने 25 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए उस्मान खान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उस्मान ने 34 गेंदों में 44 रन बनाए. भारत के लिए बुमराह, हार्दिक, वरुण और अक्षर ने 2-2 विकेट झटके.

 यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत ने 61 रनों से पीटा, अब पाकिस्तान कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में? जानें क्या है गणित

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान को हराकर ही हिंदुस्तान आना', ईशान किशन के दादा ने मैच से पहले दिया था ये गुरुमंत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com