Yuvraj on India vs Pakistan match: खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के शुरुआती मैच में ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश छह विकेट से मात देकर जीत के साथ अभियान का आगाज किया, लेकिन पूर्व दिग्गज युवराज सिंहने कहा है कि यह अगले बड़े मैच के लिए जरूरी नहीं कि फायदे की बात हो. टीम रोहित रविवार को हाई प्रोफाइल मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने जा रही है. युवराज ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि पाकिस्तान की टीम भारत के मुकाबले दुबई में खेलने की ज्यादा अभ्यस्त है. हालांकि, दुबई का लॉजिक युवराज के खिलाफ दिखाई पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें:
Champions Trophy 2025: "वह जब कभी भी आते हैं, तो...", गिल ने दिलाया शमी के खास पहलू पर ध्यान
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक चैनल के कार्यक्रम में युवी ने कहा, "मैं सोचता हूं कि एडवांटेज पाकिस्तान के साथ है क्योंकि दुबई में उनका बेस रहा है. पाकिस्तान टीम ने यहां बहुत ही ज्यादा क्रिकेट खेली है और वे हालात ज्यादा बेहतर समझते हैं". उन्होंने कहा, "आप मैच विनर्स की बात करते हैं. मैं आफरीदी की बात से सहमत हूं कि हमारे पास ज्यादा मैच विजेता खिलाड़ी हैं. लेकिन मेरा मानना है कि अगर पाकिस्तान के पास कम मैच विजेता भी हैं, तो एक खिलाड़ी ही मैच छीनने के लिए काफी है."
पूर्व लेफ्टी बल्लेबाज ने अपने तर्क को आगे बढ़ाते हुए कहा, "भारत-पाकिस्तान भिड़ंत केवल मैच विजेताओं भर की बात नहीं है. यहां अहम बात हालात के अनुसार खुद को ढालना और खुद को उम्मीदों से प्रभावित न होने देना है. जो भी टीम इन पहलुओं पर बेहतर साबित होगी, वही अपने देश के लिए मैच जीतेगाी."
दुबई में भारत vs पाकिस्तान: तर्क तो भारत के साथ दिख रहा
दुबई की जमीन की बात करें, तो भारत यहां सात मैच खेले हैं और इसमें से उन्होंने छह में जीत दर्ज की है. वहीं, पाकिस्तान ने यहां 22 मैच खेले हैं, तो उसने इसमें 8 मैच जीते हैं, तो 13 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि एक में कोई रिजल्ट नहीं निकल सका है. वैसे युवराज का बयान की काट यह है कि यहां भारत का जीत प्रतिशत 85.71 है, तो पाकिस्तान का प्रतिशत इस मामले में 36.36 ही है. और आखिर में यही बात मायने रखती है. देखते हैं कि यह बात भारत-पाकिस्तान मैच पर कितनी लागू होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं