विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2021

Ind vs Pak: मोहम्मद आमिर ने पार की सारी हदें, भज्जी के खिलाफ सड़कछाप भाषा पर उतरे

Ind vs Pak, T20 World Cup: पिछले 29 साल में विश्व कप में मुंह की खाने के बाद एक जीत क्या मिली, मानो पाकिस्तानी बौरा से गए हैं.

Ind vs Pak: मोहम्मद आमिर ने पार की सारी हदें, भज्जी के खिलाफ सड़कछाप भाषा पर उतरे
Ind vs Pak T20: आमिर की टिप्पणियों से फैंस सहित सभी हैरान हैं
  • यह इंटरनेशनल क्रिकेटर है या मोहल्ले का ?
  • कहां तक पढ़े हैं मोहम्मद आमिर?
  • आमिर की भाषा से फैंस हैरान!
नयी दिल्ली:

ऐसा लगता है कि दो दिन पहले जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत के खिलाफ मिली 10 विकेट से जीत पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटरों को बिल्कुल भी हजम नहीं हो रही है. यह सही है कि वह विश्व कप के इतिहास में 29 साल के जख्मों को सहलाते-सहलाते थक चुके थे, लेकिन एक जीत से ये क्रिकेटर एक सार्वजनिक मंच पर किसी "मवाली भाषा" पर उतर आएंगे, यह बहुत ही हैरान कर देने वाला है. पाकिस्तान की जीत के बाद ही हरभजन और शोएब के बीच सोशल मीडिया पर टांग खिंचायी का दौर चल रहा था, लेकिन इसमें मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने भी भज्जी पर ताने कस दिए. इस पर हरभजन ने भी कभी मैच फिक्सिंग में जेल की हवा खाने वाले लेफ्टी सीमर को भी जवाब दिया, लेकिन शब्दों की यह जंग में मोहम्मद आमिर ने उस भाषा का इस्तेमाल किया, जो उनके जैसे क्रिकेटर को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कतई भी शोभा नहीं देता. 

यह भी पढ़ें: हरभजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट को Video से दिए ये 4 अहम सुझाव

वैसे तो आमिर अपनी भाषा में और भी आगे चले गए, लेकिन हम आपको वहां तक ही दिखा रहे हैं, जहां तक दिखाया जा सकता है. आमिर का नीचे दिया गया ट्वीट पढ़ लें.

बहरहाल, मोहम्मद आमिर की प्रतिक्रिया यह बताने के लिए काफी है क्यों पाकिस्तानी क्रिकेटरों को लेकर उनकी शिक्षा और तमाम बातों को लेकर ताने कसे जाते रहे हैं. आमिर भले ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करें, लेकिन उनके फॉलअर या उनके ट्वीट  पढ़ रहे तमाम लोगों को इससे उनके स्तर के बारे में जरूर पता चल जाता है. 

यह भी पढ़ें: विराट और केएल राहुल रैंकिंग में फिसले, हैरिस रऊफ की लंबी छलांग

बहरहाल, आमिर की अभद्र भाषा के चरम पर पहुंचने के बाद हरभजन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. और बेहतर यही है कि भज्जी इसका जवाब न ही दें क्योंकि बदमिजाजी का जवाब इसी तरह से देकर अपनी छवि को ही खराब करना है. वैसे भज्जी क्या, कोई भी समझदार खिलाड़ी आमिर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं ही देगा. चलिए हम बार-बारी से आपको दिखाते हैं कि कैसे यह बात धीरे धीरे आगे बढ़ी और फिर कहां तक पहुंच गयी. 

पाकिस्तान की जीत के बाद आमिर ने भज्जी पर टीवी तोड़ने को लेकर तंज कसा था
 

आमिर के ताने पर भज्जी ने वीडियो पोस्ट करते हुए यह जवाब दिया

इसके बाद फिर आमिर ने यह कहते हुए पलटवार किया

फिर हरभजन सिंह ने इसका जवाब ऐसे दिया.

इसके बाद तो एक-दो बार और वार-पलटवार दोनों तरफ से हुए, लेकिन आखिर में मोहम्मद आमिर ने अपनी खुद की शिक्षा और तहजीब की कलई खोल दी, जिसकी सभी जमकर आलोचना कर रहे हैं.

VIDEO:IPL में दो नई टीमें, भारी रकम खर्च करने वाले संजीव गोयनका इसे कारोबारी फैसला बता रहे


 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Amir, ICC T20 World Cup 2021, India Vs Pakistan 10/24/2021 Inpk10242021204827, Harbhajan Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com