IND vs PAK Handshake Controversy: एशिया कप 2025 का वो मुकाबला तो याद ही होगा जब भारत और पाक खिलाड़ियों के बीच 'हैंडशेक' को लेकर काफी विवाद देखने को मिला था. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद भारतीय टीम ने राष्ट्रीय भावना के अनुरूप सैद्धांतिक रुख को अपनाया और विपक्षी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फैसला लिया. जिसके बाद काफी उठापटक देखने को मिली. उस विवाद को काफी वक्त बीत चुका है. मगर फैंस के दिलों में अब भी वह वाक्या याद है. लोग हमेशा जानना चाहते हैं कि आखिर उस दौरान हुआ क्या था? अगर आपका भी वही सवाल है तो उसका जवाब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने खुद दिया है.
आगा ने बताया है कि मैदान में उतरने से पहले ही मैच का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. बीसीसीआई की तरफ से मिले आदेश के बाद भारतीय खेमे ने साफ कर दिया था कि खेल पहले जैसा संभव नहीं है. आगा का कहना है दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक न होने की जानकारी उन्हें टॉस से ठीक पहले मिली थी.
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
आगा ने कहा, 'मैं टॉस के लिए गया. उससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस वगैरह हुई थी. जहां हाथ मिलाया गया, ट्रॉफी शूट हुआ. ट्रॉफी शूट के दौरान भी हमने हाथ मिलाया था.' उन्होंने कहा, 'जब मैं टॉस के लिए जा रहा था, उस दौरान काफी सामान्य था. जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि यह इतना सामान्य नहीं होगा, लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि हाथ नहीं मिलाया जाएगा. मुझे इसका अंदाजा नहीं था.'
उन्होंने कहा, 'मैं अपने मीडिया मैनेजर नईम भाई के साथ टॉस के लिए गया था. जहां मैच रेफरी, मुझे उनका नाम याद नहीं है, मुझे एक तरफ ले गए और बोले हम टॉस इस तरह करेंगे. हाथ नहीं मिलाएंगे, तो कृपया इस पर ध्यान रखें. मैंने कहा अगर हाथ नहीं मिलाना है तो कोई बात नहीं. मुझे भी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है. यही हुआ. उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि हाथ नहीं मिलाएंगे.'
मैच के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा. टीम मैच अपने नाम करने में कामयाब रही. आगा को मैच से पहले 'हाथ न मिलाने' के बारे में जानकारी थी, लेकिन उनका मानना था कि मैच के बाद दोनों टीमों के बीच हाथ मिलाया जाएगा. यही वजह रही कि पूरी पाकिस्तानी टीम भारतीय ड्रेसिंग रूम तक गई थी. मगर वहां भी भारतीय ड्रेसिंग रूम का दरवाजा उन्हें बंद मिला.'
आगा ने आखिरी पलों को याद करते हुए कहा, 'उसके बाद मैच खत्म हो गया. हम मैच हार गए. हम हाथ मिलाने के लिए उनके पवेलियन (ड्रेसिंग रूम) की तरफ बड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने फिर भी हाथ नहीं मिलाया.'
अंत में पाक कप्तान ने कहा, 'मैंने यह बात कई बार कही है, मुझे नहीं लगता कि यह सही है. अगर हम किसी राष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, मैं पाकिस्तान के लिए खेलता हूं, तो लोग मुझे देखते हैं, और बच्चे भी इससे प्रभावित होते हैं. अगर अगले दिन किसी क्लब मैच में ऐसा होता है, तो अंततः इसकी जिम्मेदारी मेरी ही होगी. क्योंकि मैं भी इसका हिस्सा हूं. इसलिए, जब आप एक आदर्श व्यक्ति होते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही है.'
यह भी पढ़ें- MI vs CSK: रियान रिकल्टन का धमाका, रोहित शर्मा वाला कारनामा करके मुंबई इंडियंस के इतिहास में छा गए