एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें एक बार फिर आमने -सामने होंगी. शुक्रवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रन से मात दी और इसी के साथ भारत और पाकिस्तान की एक और भिडंत भी तय हो गई. क्योंकि हांगकांग को हराकर पाकिस्तान ने भी ग्रुप ए में भारत के बाद सुपर -4 में जगह बना ली है. पाकिस्तान से पहले भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमें अंतिम -4 में जगह बना चुकी हैं. अब रविवार को एक बार फिर एशिया कप में रोमांच का तड़का लगने वाला है क्योंकी एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होने वाली हैं. टी-20 विश्व कप 2021 में मिली हार का बदला तो भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर पहले ही ले चुकी है, अब एक बार फिर रोहित एंड कंपनी पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी कुछ ताज़ा तस्वीरें भी सामने आई हैं.
रोहित- विराट की ख़ास तैयारी
बीसीसीआई (BCCI) ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ब्लॉगबस्टर मुकाबले से पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ कुछ बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं तो वहीं विराट कोहली नेट्स में पसीना बहाते हुए नज़र आ रहे हैं. इसके अलावा टीम के 360 डिग्री प्लेयर यानि कि सुर्याकुमार यादव व विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Getting into the #AsiaCup2022 Super Four groove 👌 👌#TeamIndia pic.twitter.com/VMcyG9ywQ5
— BCCI (@BCCI) September 2, 2022
भारतीय टीम की तैयारियां देखकर ये साफ दिखाई दे रहा है कि टीम पाकिस्तान के हर वार का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इससे पहले एशिया कप 2022 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी. यहां पर पाकिस्तान की टीम भी रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत से उस हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी. पाक के खिलाफ उस मुकाबले में भारत को जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या के अलावा रविंद्र जडेजा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. लेकिन भारतीय टीम को एशिया कप के बीच ही एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि जडेजा चोट के चलते टूर्नामेंट के आगे आने वाले मैचों से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है.
भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार 4 सितंबर को होगा.
VIDEO: हांगकांग के एहसान खान ने लिया बाबर आजम का ऐसा कैच, देखकर दंग रह गया नंबर 1 बल्लेबाज
इंग्लैंड को लगा बहुत बड़ा झटका, बैर्यस्टो विश्व कप से हुए बाहर, टीम रोहित के लिए है बड़ा सबक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं