IND vs NZ T20: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 जनवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम काम्प्लेक्स, रांची (Ind vs Nz 1st T20) में शाम 7 बजे से खेला जायेगा. रांची में अब तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं हारी है टीम इंडिया (Team India record in JSCA Ranchi). अब तक टीम इंडिया ने कुल तीन टी 20 मुकाबले खेलें है और तीनों में जीत दर्ज की है.
टीम इंडिया ने यहां श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साल 2021 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दे चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम का दबदबा पहले टी20 में पूरी तरह से दिखाई देने की संभावना है. टीम की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain) संभालेंगे तो वही उपकप्तान की भूमिका में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) होंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कब और कहा खेला जाएगा मुकाबला
27 जनवरी - पहला टी 20 - रांची - शाम 7 बजे
29 जनवरी - दूसरा टी 20 - लखनऊ - शाम 7 बजे
1 फरवरी - तीसरा टी 20 - अहमदाबाद - शाम 7 बजे
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 Head to Head रिकॉर्ड
अब तक दोनों ही टीमों के बीच कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो वहीं 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा हैं और एक मुकबला दोनों टीमों के बीच टाई रहा है. ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि भारतीय टीम अपने घर में खेल रहीं है जिसका पूरा फायदा टीम को मिलता दिख सकता है.
JSCA में क्या रहेगी टॉस की भूमिका -
अगर बात करें JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम (JSCA International Stadium) के पिच की तो यहां की पिच स्पिन गेंदबाज़ो के अनुकूल मानी जाती है और साथ ही अब तक के मुकाबलों के लिहाज से देखा जाए तो यहां लो स्कोरिंग मुकाबला हो सकता है. ऐसे में टॉस (Toss) जितने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला ले सकती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड -
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्य कुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार.
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं