- केन विलियमसन के पास दिग्गजों को पछाड़ने का मौका
- इस लिस्ट में एक भारतीय कोच भी शामिल
- विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं 7230 रन
भारत (India) बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand National Cricket Team) के बीच 25 नवंबर यानी कल से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत हो रही है. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला कानपुर (Kanpur) स्थित ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम (Green Park International Stadium) में खेला जाएगा. कल के मुकाबले में जब कीवी कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) मैदान में उतरेंगे तो उनके पास कुछ खास उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका रहेगा.
दरअसल विलियमसन ने कीवी टीम के लिए अबतक टेस्ट क्रिकेट में 7230 रन बनाए हैं. भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में अगर वह 82 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में इस प्रारूप के तीन धुरंधरों को सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. इसमें पहला नाम इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी वैली हैमंड, दूसरा नाम दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और तीसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का आता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सचिन ने आज ही के दिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के छुड़ाए थे छक्के, बनाया था बड़ा रिकॉर्ड
बता दें वैली हैमंड ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 85 मैच खेलते हुए 140 पारियों में 58.5 की एवरेज से 7249 रन बनाए हैं. वहीं कर्स्टन ने अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 176 पारियों में 45.3 की एवरेज से 7289 और डेविड वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट में 86 मैच खेलते हुए 159 पारियों में 48.1 की एवरेज से 7311 रन बनाए हैं.
जबर्दस्त प्रदर्शन के बावजूद मिश्रा को नहीं मिला नसीब का साथ, अक्सर प्लेइंग इलेवन से रहे बाहर
गौरतलब हो अफ्रीकी खिलाड़ी गैरी कर्स्टन भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रह चूके हैं. कर्स्टन की देखरेख में टीम इंडिया ने साल 2011 में धोनी की अगुवाई में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था.
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं