ऑकलैंड में ईडेन पार्क में दूसरे वनडे में (IND vs NZ 2nd ODI) करोड़ों भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की नजरें सीमर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर लगी हुई थीं. वजह यह थी कि कुछ दिन पहले ही पहले वनडे में बुमराह एंड कंपनी तब उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी, जब मेजबान टीम ने 347 रन बनाकर जीत हासिल की थी. साथ ही, आखिरी दस ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा रन लुटाए थे. पहले मैच में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दस ओवरों में 53 रन दिए थे और वह एक भी विकेट नहीं ले सके थे.
Jasprit Bumrah's last 3 ODIs:-
— Kausthub (@kaustats) February 8, 2020
10-0-38-0 v AUS at Bangalore
10-1-53-0 v NZ at Hamilton
10-0-64-0 v NZ at Auckland
This is the first time Bumrah went wicketless in 3 consecutive ODIs.
Both his last two matches feature in his top-3 worst bowling figures (after CT final).#NZvIND
यह भी पढ़ें: इसलिए सचिन तेंदुलकर को पसंद नहीं है विराट और स्मिथ के बीच तुलना
इसके बाद आलोचकों की नजरें ऑकलैंड में बुमराह पर लगी हुई थीं, लेकिन इस दूसरे मुकाबले में भी बुमराह ने कप्तान विराट और प्रशंसकों की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया. और वास्तव में प्रशंसकों की चिंता का कारण सिर्फ यही दो मैच नहीं हैं. दूसरे वनडे में भी जसप्रीत बुमराह 10 ओवरों में 64 रन दिए, लेकिन दूसरे मुकाबले में भी उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. बहरहाल प्रशसंकों की जसप्रीत बुमराह को लेकर चिंता से आपको अवगत करा देते हैं.
This is the first time Jasprit Bumrah did not pick a single wicket in three consecutive ODI innings...
— Broken Cricket (@BrokenCricket) February 8, 2020
यह भी पढ़ें: इसलिए केएल राहुल को नहीं मिली टेस्ट टीम में जगह, सूत्रों ने किया खुलासा
दरअसल, बुमराह के चाहने वालों की चिंता की वजह चोट के बाद से बुमराह का प्रदर्शन रहा है. वापसी के बाद से बुमराह ने पांच वनडे मैच खेले हैं. इन पांच मैचों में बुमराह का इकॉनमी रेट 5.13 रहा है, लेकिन बुमराह भारत को उतने विकेट लेकर नहीं दे सके, जितनी उम्मीद थी. बता दें कि बुमराह पिछले पांच वनडे मैचों में सिर्फ एक ही विकेट चटका सके हैं और प्रशंसकों की चिता का कारण यही है.
#INDvNZ #INDvsNZ
— Kuptaan 🇮🇳 (@Kuptaan) February 8, 2020
Reporter :Thakur was more economical than Bumrah. Your thoughts ?
Kohli : pic.twitter.com/O5xRsbkiMd
VIDEO: पिंक बॉल बनने की कहानी, स्पेशल स्टोरी.
बहरहाल, इस सीमर की क्षमता को लेकर किसी को कोई शक नहीं है. कभी -कभी ऐसा होता है कि बड़े से बड़ा गेंदबाज को भी विकेट नहीं ही मिलता. उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही वनडे में भी अपना जलवा बिखेरेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं