India vs New Zealand Cricket Highlights, 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जाने वाले तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच को मूसलाधार बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा. मैच के लिए टॉस भी नहीं किया जा सका. इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं, जबकि कीवी टीम का नेतृत्व केन विलियमसन करेंगे. भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल की अनुपस्थिति से संजु सैमसन, ईशान किशन और उमराम मलिक जैसे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सेमीफाइनल में हार कर बाहर हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया में इन दोनों टीमों का आमना सामना नहीं हुआ था, इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरीज में कौन सा पक्ष बाजी मारता है.
🚨 UPDATE from Wellington 🚨
— BCCI (@BCCI) November 18, 2022
Both captains shake hands as the first #NZvIND T20I is called off due to persistent rain.#TeamIndia pic.twitter.com/MxqEvzw3OD
The first T20I in Wellington has been abandoned without a ball being bowled ⛈️
— ICC (@ICC) November 18, 2022
Watch the remainder of the #NZvIND series LIVE on https://t.co/MHHfZPyHf9 (in select regions) 📺 pic.twitter.com/WfUpaHS4an
दोनों स्क्वॉड इस प्रकार हैं:
न्यूजीलैंड की टीम
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी
भारत की टीम
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, इशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव , हर्षल पटेल