भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच में बारिश ने दो बार खलल डाल दिया है, जिससे फैन्स ही नहीं बल्कि क्रिकेटर भी निराश हो गए हैं. बता दें कि भारत की पारी के दौरान जब मैच रूका था तो भारत का स्कोर 54 रन था, इसके बाद जब मैच फिर से शुरू हुआ तो भारत को संशोधित लक्ष्य 40 ओवर में 167 रन मिले थे, लेकिन इसके बाद 7 गेंद के बाद ही दोबारा बारिश शुरू हुई जिसके कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा. अब यहां से ओवर में और भी कटौती होगी. ये खबर लिखे जाने तक भारत ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए थे. (SCORECARD)
भारत के संशोधित लक्ष्य:
अगर 5 ओवर कम होते हैं: 35 ओवर में 153 रन
अगर 10 ओवर कम होते हैं: 30 ओवर में 136 रन
अगर 15 ओवर कम होते हैं: 25 ओवर में 115 रन
अगर 20 ओवर कम होते हैं. 20 ओवर में 89 रन
बारिश ने बढ़ाई टेंशन; मैच का रिजल्ट कैसे होगा तय? जानिए क्या कहते हैं नियम
आईसीसी के नियम के अनुसार वनडे मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का फेंका जाना आवश्यक है. अगर 20 ओवर पूरे होने से पहले ही खेल रोकना पड़े और दोबारा शुरू न हो सके, तो मैच को 'रद्द' या 'बेनतीजा' घोषित कर दिया जाता है. वहीं, DLS का फैसला करने के लिए कम से कम चेज के दौरान 15 ओवर का खेल होना जरूरी है. यानी 3 ओवर का मैच होता है तो मैच का नतीजा DLS के अनुसार निकाला जा सकता है. लेकिन यहां ऑकलैंड में जिस तरह का मौसम है उससे यह माना जा रहा है कि बारिश के कारण मैच के रद्द होने के पूरे आसार हैं.
भारत को मिला है 185 रन का टारगेट
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और अंशुल कंबोज ने अनुकूल परिस्थितियों में मिलकर 9 विकेट लिए जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 185 रन पर ढेर कर दिया. न्यूजीलैंड की टीम अपने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.2 ओवर में सिमट गई. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कार्यभार प्रबंधन और चोट के कारण नहीं खेलने के बावजूद भारत के कम अनुभवी तेज गेंदबाजी आक्रमण ने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें | नंबर 1 पर एक साथ गांगुली-सहवाग, गंभीर से आगे रोहित, वनडे में सबसे ज्यादा 0 पर आउट होने वाले 5 भारतीय ओपनर
यह भी पढ़ें | कोहली ने संगकारा और पोंटिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास, वनडे में नंबर-3 पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं