अग्निवीरों पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2 साल और सेवा का मौका

  • 7:20
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2026

अग्निवीरों को लेकर मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. 4 साल की नौकरी वाले अग्निवीर को 2 साल और सेवा करने का मौका मिलेगा. मोदी कैबिनेट ने इस अग्निवीर को दो साल का सेवा विस्तार देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे लाखों अग्निवीर जवानों को फायदा होगा. इस फैसले की जानकारी देते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है.

संबंधित वीडियो