India vs Namibia: पिछले मैच में यूएसए (IND vs USA) के खिलाफ लड़खड़ाने के बाद टीम सूर्यकुमार (Suryakumar) वीरवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) के अपने दूसरे मुकाबले में अनुभहीन और एसोसिएट्स नामीबिया (Ind vs Nam) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच जाहिर है कि कोई तुलना ही नहीं है. एक राजा है और एक 'रंक'! लेकिन यह फॉर्मेट कैसा है, यह पूरे क्रिकेट जगत ने वानखेड़े में भारत के पहले मैच में देखा, जब टीम का स्कोर 6 विकेट पर 77 रन हो गया था. ऐसे में कब क्या हो जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता. बहरहाल, दूसरे मुकाबले से टीम इंडिया को जीत से अलग पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मेगा मैच से पहले कुछ जरूरी बातें हासिल करना बहुत ही ज्यादा अहम हो चला है. ये तत्व पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि आगे भी उसके लिए बहुत ही अहम भूमिका निभाएंगे. आप नामीबिया के खिलाफ मुकाबले की अहम बातें जान लीजिए:
पिच और मौसम का हाल
अरुण जेटली में सुबह 11 बजे जा रहे मैच में देखने को मिला है कि गेंद रुक कर बल्ले पर आ रही है. कभी-कभी दोहरा उछाल भी देखने को मिलता है, लेकिन समय गुजरने साथ गेंद टनाटन बल्ले पर आती है. पिछले मैच में नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने दिखाया, लेकिन शाम को होने वाले मैच की कहानी अलग है. शाम को देखना रुचिकर होगा कि भारतीय बल्लेबाज जो हासिल करने निकले हैं, वह यहां हासिल कर पाते हैं या नहीं. बहरहाल, आपको मौसम की बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है.

"जरूरी तत्व"
सहायक कोच ने एक दिन पहले बैटिंग की एप्रोच के बारे में कहा था. रेयान टेन डोइशचेट ने कहा था, 'विश्व कप की पिच हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जैसी नहीं हैं. आप हर बार पहले गेंद से हिट नहीं कर सकते'. ऐसे मे बड़े अभियान के तहत हासिल करने के लिए सबसे जरूरी तत्व 'एप्रोच' है. हर मैच में आपको एप्रोच परखने का मौका नहीं ही मिलता. खासकर विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में. और इसी लिहाज से भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला गंभीर के लिए एक बड़ा मैच बन चुका है. इसी एप्रोच पर सभी की निगाह रहेगी. लेकिन सवाल यह भी है कि स्ट्रोकों से भरपूर बल्लेबाज इस एप्रोच से खुद को कैसे समायोजित करेंगे? पावर-प्ले में भी और इससे अलग मिड्ल ओवरों में भी. बल्लेबाज पूरे मैच में किस एप्रोच और इरादे के साथ खेलते हैं? निचले क्रम के बल्लेबाजों को पाकिस्तान से पहले खासा कॉन्फिडेंस हासिल करना है. और यह भी अहम तत्व हैं.
सबसे बड़ा सवाल
अभिषेक अगर फिट नहीं होते हैं, तो सवाल यह है कि संजू सैमसन को आखिर मौका क्यों दिया जाए? हालिया फॉर्म संजू को मौका देने का हक नहीं देती! क्या देती है? इसी विषय जुड़ा सवाल यह है कि अगर ऐसी स्थिति आती है, तो भारत के पास तीसरा ओपनर कौन है? वहीं, सवाल जसप्रीत बुमराह को लेकर भी है? खबर ऐसी निकल कर आई है कि बुमराह को अमेरिका के खिलाफ सिर्फ और सिर्फ बुखार के कारण ही नहीं खिलाया गया था? क्या बुमराह खेलेंगे?
दोनों देशों की संभावित XI:
भारत: 1. अभिषेक शर्मा / संजू सैमसन 2. ईशान किशन (विकेटकीपर) 3.तिलक वर्मा 4.सूर्यकुमार यादव (कप्तान) 5.हार्दिक पांड्या 6. रिंकू सिंह 7. शिवम दुबे 8. अक्षर पटेल 9. अर्शदीप सिंह 10 जसप्रीत बुमराह / मोहम्मद सिराज 11. वरुण चक्रवर्ती
नामीबिया: 1. लाउरन स्टीनकैंप 2. जॉन फ्रायलिंक 3. जॉन निकोल लॉफ्टी-ईटन 4. गर्हार्ड एरास्मस (कप्तान) 5. जे.जे. स्मिट 6. ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर) 7. डायलन लाइशर 8. विलेम माईबर्ग 9. रूबेन ट्रम्पेलमैन 10. बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज बेन शिकॉन्गो
यह भी पढ़ें:
अभिषेक अस्पताल में, सबसे बड़ा सवाल-तीसरा ओपनर कौन? सैमसन से अलग गौतम लेंगे यह 'गंभीर' फैसला?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं