India V/S Ireland: दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान आयरलैंड से 34 रन से मिली स्तब्धकारी हार के बाद करोड़ों भारतीय अब से कुछ ही घंटे बाद खेले जाने वाले दूसरे मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. और इंतजार की वजह भी पहले मैच जैसी ही है. और यह वजह है सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi). समय गुजर रहा है, तो सोशल मीडिया पर वैभव के लिए संदेशों की संख्या बढ़ती जा रही है. आयरलैंड सहित करोड़ों भारती फैंस सूर्यवंशी को खेलते देखने के लिए उत्साहित हैं, तो उधर टीम इंडिया के पूर्व और फिर पहले मैच में हार के बाद के समीकरण हैं. वैसे टीम इंडिया दूसरे मुकाबे में एक बदलाव कर सकती है.
क्यों ही खिलाया था सुंदर को?
सच यह है वॉशिंगटन सुंदर की पिछले मैच में ही जगह नहीं ही बनती थी. वजह थी ऑयरलैंड में ज्यादा लेफ्टी बल्लेबाजों का न होना क्योंकि सुंदर ऑफ स्पिनर हैं, तो वहीं पिछले कुछ साल में बेहतर बल्लेबाज बन चुके सुंदर टॉप ऑर्डर में खेल रहे हैं. और टॉप ऑर्डर में तो सुंदर के लिए जगह नहीं ही थी. लेकिन अगर इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट नें उन्हें खिलाया, तो हालात को दर किनार कर एक पूर्वनिर्धारित राय के आधार पर और उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखकर XI में जगह दी थी. पहले मैच में सुंदर ने एक ही मैच खेला और इसमें दिए 19 रन, तो नंबर-6 पर खेलने आए सुंदर सिर्फ 9 ही रन बन सका. और इसी के बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए.
TEAM INDIA IS READY FOR THE SERIES DECIDER. pic.twitter.com/f0sdF1FOiG
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 28, 2026
वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं XI से बाहर
बहरहाल, बेल्फास्ट से ऐसी भी रिपोर्ट आ रही है कि वॉशिंगटन को आज के मैच से बाहर बैठाया जा सकता है. और अगर ऐसा होता है, तो वैभव के लिए मौका बन सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें चोटिल नितीश रेड्डी की जगह XI में आए सूर्यांश शेडगे से मुकाबला करना पड़ सकता है, जो ऑलराउंडर है. लंबे ट्रैवल के बाद बेल्फास्ट पहुंचे शेडगे पहले नेट अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके थे. ऐसे में वह सीरीज के लिए कितने तैयार हैं, यह देखने वाली बात होगी. ऐसे में देखना होगा कि वैभव का भाग्य कितना जोर मारता है. वैसे मैनेजमेंट ने उन्हें सुबह हुए प्रैक्टिस सेशन में काफी देर नेट पर बैटिंग कराई है.
दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे/वैभव सूर्यवंशी, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.
यह भी पढ़ें: 'उम्मीद है कोच वैभव की बैटिंग में यह बात नहीं बदलेंगे', दिनेश कार्तिक का सूर्यवंशी को लेकर अहम बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं