विज्ञापन

वैभव के अनचाहे रिकॉर्ड की फैंस के बीच चर्चा, इस बात से हैरान हैं दिग्गज

सूर्यवंशी की एक ताकत यह भी रही है कि वह पिछली गलती से बहुत ही तेजी से सीखते हैं. और ओल्डट्रैफर्ड में भी उनके लिए एक बड़ा सबक है

वैभव के अनचाहे रिकॉर्ड की फैंस के बीच चर्चा, इस बात से हैरान हैं दिग्गज
ओल्डट्रैफर्ड ने वैभव को बड़ा सबक दिया होगा
Source: Social media

शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में इंडिया कैप मिलने के साथ ही पिछले कुछ दिनों से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर चला आ रहा शोर थम गया. पूर्व दिग्गज और तमाम उन फैंस का गुस्सा, उत्साह और जिज्ञासा शांत हो गई, जो लगातार सुपर किड को खिलाने की मांग कर रहे थे. हालांकि, सूर्यवंशी 10 गेंदों पर सिर्फ 14 रन ही बना सके. मैच खेलने के साथ ही वैभव भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. लेकिन इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड भी उनकी झोली में जमा हो गया 

सूर्यवंशी का अनचाहा रिकॉर्ड

अभी तक के सफर में खेल के इस फॉर्मेट में सौ से भी ज्यादा क्रिकेटर भारत के लिए खेल चुके हैं. कई बड़े नामों ने टीम इंडिया के लिए आगाज किया, लेकिन करीब दो दशक में वैभव सूर्यवंशी पहले ही मैच में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. इससे पहले कोई भी भारतीय करियर के पहले ही मैच में स्टंप नहीं ही हुआ था. और उनके आउट होने ने वैभव की एप्रोच की भी पोल खोल दी. 

जल्दबाजी और दबाव में दिखे वैभव

हालांकि, तुलनात्मक रूप से वैभव दबाव में कम दिखाई पड़े, लेकिन एक बेचैनी मैच से पहले उनमें जरूर दिखाई पड़ी. और यह किसी भी खिलाड़ी के लिए देश लिए पहला मैच खेलने से पहले एक स्वाभाविक सी बात है, जबकि वैभव तो अभी सिर्फ 15 ही साल के हैं. इसलिए उनका बेचैन दिखना हैरानी वाली बात नहीं दिखाई पड़ी, लेकिन जिस अंदाज में वह आउट हुए, वह तो गावस्कर को भी हैरान कर गया. सनी ने कहा, 'यह सूर्यवंशी का शॉट नहीं था.'

फैंस भी इस बात से चौंक उठे

सनी के अलावा बाकी खिलाड़ी और फैंस भी आपस में बात कर रहे थे कि पिछले दिनों आईपीएल या जूनियर इंडिया के लिए शायद ही कभी देखा गया, जब वैभव ने छक्का जड़ने के लिए कदमों का इस्तेमाल किया. सूर्यवंशी ने लगभग अपने सभी छक्के खड़े-खड़े ही जड़े हैं. ऐसे में वैभव का दूसरे टी20 में ऑफ स्पिनर विल जैक्स के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से बहुत ज्यादा बाहर निकल आना सभी को हैरान कर गया. और उनके चाहने वालों को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ, लेकिन यह बता गया कि सूर्यवंशी एक पूर्वनिर्धारित प्लान के तहत खेलने उतरे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको हालात के हिसाब से खेलना होता. उम्मीद है कि यह विकेट सूर्यवंशी के लिए बड़ा सबक बनेगा. 

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया में डेब्यू करने के बाद वैभव सूर्यवंशी हुए भावुक, लिखा यह खास मैसेज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, England, England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com