विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

Ind vs Eng: कोहली के हाव-भाव और शैली हमारे लिए अनुकूल नहीं, बेन स्टोक्स ने कहा

Ind vs Eng 2nd ODI: पहले मैच में 66 रन से हार के बाद इंग्लैंड पर नंबर एक रैंकिंग गंवाने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन स्टोक्स ने कहा कि यह उनके लिये प्रेरणातत्व नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम नंबर एक के हकदार थे क्योंकि हमने अच्छे परिणाम हासिल किए और हमने अच्छी क्रिकेट खेली और हम उससे भटकेंगे नहीं.

Ind vs Eng: कोहली के हाव-भाव और शैली हमारे लिए अनुकूल नहीं, बेन स्टोक्स ने कहा
Ind vs Eng 2nd ODI: बेन स्टोक्स दूसरे वनडे में आलोचकों की नजरों में रहेंगे
पुणे:

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stoakes) ने वीरवार को यहां कहा कि आक्रामक हाव-भाव भले ही विराट कोहली (Virat Kohli)और उनकी भारतीय टीम के अनुकूल हो लेकिन यह इंग्लैंड की कार्य प्रणाली पर फिट नहीं बैठता है. स्टोक्स से भारतीय कप्तान कोहली के क्षेत्ररक्षण करते समय या विकेट का जश्न मनाते हुए आक्रामक हाव-भाव के संबंध में सवाल किया गया था. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘प्रत्येक टीम और प्रत्येक खिलाड़ी मैदान पर विशेष तरह का रवैया अपनाते हैं, जिससे कि उन्हें सफलता मिलती है, पिछले चार पांच वर्षों में यह तरीका हमारे लिये अनुकूल नहीं रहा है.'

चोटिल श्रेयस अय्यर ने बायो-बबल छोड़ा, किया और मजबूत वापसी करने का वादा

स्टोक्स बोले, ‘हम उस पर कायम रहते हैं जो हमारे लिये सर्वश्रेष्ठ है और जिससे हमारी टीम बेहतर टीम बनती है. हर टीम का अपना तरीका होता है. भारत का अपना तरीका है और हमारा अपना.'स्टोक्स से पूछा गया कि वह एक भले या आक्रामक विराट में से किसे पसंद करते हैं, उन्होंने जवाब दिया, ‘निजी तौर पर मैं चाहता हूं कि वह रन नहीं बनाये क्योंकि यह हमारे लिये अच्छा नहीं है.'

पहले मैच में 66 रन से हार के बाद इंग्लैंड पर नंबर एक रैंकिंग गंवाने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन स्टोक्स ने कहा कि यह उनके लिये प्रेरणातत्व नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम नंबर एक के हकदार थे क्योंकि हमने अच्छे परिणाम हासिल किए और हमने अच्छी क्रिकेट खेली और हम उससे भटकेंगे नहीं. नंबर एक होना वास्तव में अच्छी बात है लेकिन यह हमारे लिये प्रेरणातत्व नहीं है.' जो रूट की अनुपस्थिति में इस ऑलराउंडर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ रहा है. स्टोक्स ने खुलासा किया कि उन्होंने इस नयी भूमिका के लिये अपनी मानसिकता नहीं बदली है.

दूसरे वनडे में ये दो बदलाव कर सकती है टीम विराट, पूरी टीम पर नजर दौड़ा लें

उन्होंने कहा, ‘मैंने असल में रूट से नंबर तीन पर उनकी मानसिकता के बारे में जानना चाहा था. उनका स्पष्ट संदेश था, तुम जैसा खेलते हो, वैसा खेलना जारी रखो. रूट का खेलने का अपना तरीका है और इसका मतलब यह नहीं है कि मैं भी उसी तरह से खेलूं.' स्टोक्स ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर मुझे 100 गेंदें खेलने को मिल सकती हैं जबकि अमूमन मुझे 60-70 गेंद खेलने को मिलती हैं. मैं बहुत अधिक बदलाव पर गौर नहीं कर रहा हूं. मुझे विशेषकर अपनी पारी की शुरुआत में थोड़ी भिन्न परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है.'

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benjamin Andrew Stokes, India Vs England 2020-21, India Vs England 03/23/2021 Inen03232021199343, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Maharashtra Cricket Association Stadium Pune, India Vs England 03/26/2021 Inen03262021199344, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com