विज्ञापन

आयरलैंड के बाद अब अंग्रेजों से टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, प्रसारण डिटेल, तमाम A to Z जानकारी

आयरलैंड की हार अब इतिहास की बात है...एक दिन बाद ही इंग्लैंड का चैलेंज सिर पर सवार है. आप सीरीज से जुड़ी तमाम बातें जान लीजिए

आयरलैंड के बाद अब अंग्रेजों से टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, प्रसारण डिटेल, तमाम A to Z जानकारी
टीम इंडिया का असल चैलेंज अब शुरू होता है
Source: Social media

India V/S England: भारत-आयरलैंड सीरीज अब इतिहास की बात है. लेकिन करोड़ों भारतीय फैंस और इस भारतीय टीम के दिल से यह कभी नहीं जाएगी. पूर्व क्रिकेटर समय-समय पर इसकी मिसाल देते रहेंगे. हार भले ही मिली, लेकिन सबक बहुत बड़े मिले हैं, क्या लेकर आगे बढ़ेंगे,  यह एक दिन बाद इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के तहत चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में ही साफ हो जाएगा. हालांकि, यहां भी पिच, मौसम और बाकी चीजें आयरलैंड से अलग तो होंगी ही, तुलनात्मक रूप से कहीं बेहतर भी होंगी. निश्चित रूप से आयरिश टीम से शर्मनाक हार के बाद और गौतम गंभीर एंड कंपनी के लिए हो रही आलोचना को शांत करना खासा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है, लेकिन आयरलैंड के हालात की  तुलना में आसान भी होने जा रहा है. बहरहाल, आप सीरीज से जुड़ी टीम बातें जान लीजिए कि कितने मैच हैं, प्रसारण कहां होगा, टीम क्या है..वगैरह..वगैरह..


प्र: इंग्लैंड के खिलाफ कितने टी20 मैचों की सीरीज है

उ: इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी


प्र: बाद में कितने वनडे मैच खेले जाएंगे?

उ: टी20 के बाद सीरीज में 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. 

प्र: टी20 सीरीज के मैचों का शेड्यूल क्या है. 

उ:

तारीख    मैचभारतीय टाइमिंग     जगह
1 जुलाई पहला टी20 रात 10:00 बजे  चेस्टर-ली-स्ट्रीट
4 जुलाईदूसरा टी20शाम 7:00 बजे मैनचेस्टर
7 जुलाई  तीसरा टी20रात  10:00 बजेनॉटिंघम

9 जुलाई 
 चौथा टी20  रात 10:00 बजेब्रिस्टल
11 जुलाई  पांचवां टी20 शाम 7:00 बजे साउथम्पटन

प्र: तीन वनडे मैचों की सीरीज का क्या शेड्यूल है?

उ:

तारीख       मैच  भारतीय टाइमिंग  जगह
14 जुलाईपहला वनडेदोपहर 3:30 बजेबर्मिंघम
16  जुलाईदूसरा वनडेशाम 5:30 बजेकॉर्डिफ
19 जुलाईतीसरा वनडेदोपहर 3:30 बजेलॉर्ड्स

प्र: टी20 सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की क्या टीम है?

उ: 

भारत:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), 2. तिलक वर्मा, 3. अभिषेक शर्मा, 4. अर्शदीप सिंह, 5. शिवम दुबे, 6. हर्षित राणा, 7. ईशान किशन (विकेटकीपर), 8. अक्षर पटेल, 9. प्रसिद्ध कृष्णा, 10. प्रिंस यादव, 11. रवि बिश्नोई, 12. संजू सैमसन (विकेटकीपर), 13. वैभव सूर्यवंशी, 14. सूर्यांश शेडगे, 15. वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड:  हैरी ब्रूक (कप्तान), 2. रेहान अहमद, 3. जोफ्रा आर्चर, 4. सनी बेकर, 5. टॉम बैंटन, 6. जैकब बेथेल, 7. जोस बटलर (विकेटकीपर), 8. फिल साल्ट (विकेटकीपर), 9. जेम्स कोल्स, 10. जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), 11. सैम करन, 12. लियाम डॉसन, 13. विल जैक्स, 14. साकिब महमूद, 15. आदिल राशिद, 16. जोश टंग, 17. ल्यूक वुड

प्र: वनडे सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड टीम क्या हैं?

उ:  शुभमन गिल (कप्तान), 2. रोहित शर्मा, 3. विराट कोहली (फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन), 4. श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), 5. केएल राहुल (विकेटकीपर), 6. ईशान किशन (विकेटकीपर), 7. वॉशिंगटन सुंदर, 8. अक्षर पटेल, 9. सूर्यांश शेडगे, 10. कुलदीप यादव, 11. जसप्रीत बुमराह, 12. प्रसिद्ध कृष्णा, 13. हर्षित राणा, 14. अर्शदीप सिंह, 15. गुरनूर बरार

इंग्लैंड:    टीम घोषित होना बाकी


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, England Vs India 2026, Cricket, England Vs India 07/01/2026 Enin07012026264909
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com