विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2021

Ind vs Eng: विश्व कप से पहले आईपीएल हमारे खिलाड़ियों को सही मनोदशा में लेकर आएगा, बैर्यस्टो बोले

IPL 2021: बैर्यस्टो ने कहा कि यह एक नया मैदान था और वहां खेलना काफी सीखने वाला रहा, लेकिन आईपीएल के मैच हमें चेन्नई में खेलने हैं. हालांकि, चाहे यह हालात में ढलने का मामला हो, या मैदान से बाहर का मामला है, यह बात हमारी काफी मदद करेगी.

Ind vs Eng: विश्व कप से पहले आईपीएल हमारे खिलाड़ियों को सही मनोदशा में लेकर आएगा, बैर्यस्टो बोले
Ind vs Ind 2nd ODI: जॉनी बैर्यस्टो ने पहले वनडे में फॉर्म हासिल कर ली है.
पुणे:

इंग्लैंड के आतिशी विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बैर्यस्टो का मानना है कि अगले महीने शुरू होने जा रहा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) टूर्नामेंट उनके खिलाड़ियों को 'सही मनोदशा' में लेकर आएगा क्योंकि वे उन्हीं हालात में खेलेंगे, जिसमें साल के आखिरी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) कप टूर्नामेंट खेला जाएगा. बैर्यस्टो ने खेले गए पहले वनडे मुकाबले में 94 रन बनाकर अपनी फॉर्म हासल कर ली है, जो उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए अच्छी खबर है. 

शिखर धवन ने बताया कि वह और रोहित पावर-प्ले में खुलकर क्यों नहीं खेले

बैर्यस्टो ने कहा क आईपीएल एक अलग-अलग  स्थानों पर खेलने का एक बेहतरीन मौका है. हम इन्हीं मैदानों पर टी20 विश्व कप मैच खेलेंगे. साथ ही, यह परखने का मौका भी है कि इन अलग-अलग हालात में टीमें कैसी गेंदबाजी करेंगी. उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि मैदान के आकार और पिच के कारण यह अलग-अलग बात होती है कि स्कोर का बचाव करने के लिए कैसे गेंदबाजी करनी है या लक्ष्य का स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाज कैसा रवैया अख्तियार करते हैं. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ चेन्नई में अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 

कोहली को बयानों को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत, पूर्व क्रिकेटर-अंपायर ने विराट पर लगाए ये आरोप

बैर्यस्टो ने कहा कि यह एक नया मैदान था और वहां खेलना काफी सीखने वाला रहा, लेकिन आईपीएल के मैच हमें चेन्नई में खेलने हैं. हालांकि, चाहे यह हालात में ढलने का मामला हो, या मैदान से बाहर का मामला है, यह बात हमारी काफी मदद करेगी. उन्होंने कहा कि लेकिन तमाम पहलुओं के बावजूद कुछ भी पक्का नहीं समझा जा सकतात. हम प्रतियोगिता और खिलाड़ियों की गुणवत्ता के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं. 

बैर्यस्टो ने कहा कि आईपीएल का हिस्सा बनकर अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हो, तो विश्व कप के लिए आगे बढ़ते हुए यह बात हमें अच्छी मनोदशा में रखने में मदद करेगी क्योंकि हमारे कई खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं. पिछले मैच में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मैच हारने पर इस दाएं हत्था बल्लेबाज ने कहा कि मैच में आगे होने के नाते निश्चित ही हम मैच जीतना पसंद करते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हर खिलाड़ी इस बात से दुखी था. निश्चित ही, मैच हारना अच्छा एहसास नहीं है. 
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jonathan Marc Bairstow, India Vs England 2020-21, India Vs England 03/26/2021 Inen03262021199344, Maharashtra Cricket Association Stadium Pune, Cricket, Indian Premier League 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com