Shreyas Iyer: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सुनहरा मौका है जी हां भारतीय टीम ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाये और जवाब में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी धारदार गेंदबाज़ी से इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को 253 रनों पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में ढाई सौ से अधिक रनों की बढ़त बना चुकी है और ऐसे में टीम इंडिया की नज़र इंग्लैंड के खिलाफ एक मजबूत टोटल रखने की रही होगी लेकिन तीसरे दिन के खेल में नज़र गिल और अय्यर पर टिकी हुई थी.
A STUNNER FROM STOKES. 🔥🫡pic.twitter.com/7Ml2YADBEE
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 4, 2024
WHAT A CATCH BY STOKES 🤯 pic.twitter.com/24fNVf3tmw
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 4, 2024
28वें ओवर की पहली गेंद पर ही हार्टले ने बेन स्टोक्स के हाथों अय्यर (Sheyas Iyer Catch) को कैच कराया और वो मात्र 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. बेन स्टोक्स (Ben Stokes Catch) ने चीते की रफ़्तार से भागते हुए गेंद पर नज़र जमाये रखा और एक उम्दा कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अपने इस फुर्तीले अंदाज की वजह से स्टोक्स के इस शानदार कैच की सराहना हो रही है.
बता दें कि पहले सत्र में जेम्स एंडरसन ने कहर बरपाया और रोहित- जायसवाल को जल्द आउट कर भारत को शुरुआती झटके दिए थे. इसके बाद अय्यर को हार्टले ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया तो वहीं रेहान ने रजत पाटीदार को भी पवेलियन भेज तक भारत को चौथा झटका दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं