विज्ञापन

IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में सबसे तेज पूरे किए 100 छक्के

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान अभिषेक का जलवा देखने को मिला. उन्होंने 24 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए.

IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में सबसे तेज पूरे किए 100 छक्के
Abhishek Sharma Fastest 100 Sixes Record by deliveries faced

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस मुकाबले से पहले तक अभिषेक के 98 छक्के थे और उन्होंने छक्कों का शतक पूरा करने के लिए सिर्फ दो छक्के चाहिए थे और शुरुआती 9 गेंदों में ही उन्होंने दो सिक्स लगाकर यह कारनाम किया. अभिषेक ने 100 छक्के लगाने के लिए 785 गेंदों का सामना किया है और वो फुल मेंबर नेशन में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

पंजाब के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के एविन लुईस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने अपने करियर में 789 गेंदों में 100 छक्के लगाए थे. जबकि फिन एलन (871), टिम डेविड (931) और कॉलिन मुनरो (963) क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. लिस्ट में छठे पायदान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने यहां तक पहुंचने के लिए 1,007 गेंदों का सामना किया था. 

इसी के साथ अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'छक्कों का शतक' लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं. रिवरसाइड ग्राउंड पर जारी इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली. इस दौरान महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. 

बात अगर मुकाबले की करें तो अभिषेक और कप्तान श्रेयस अय्यर की मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया. इस मुकाबले में सिर्फ भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर सकी, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खराब शुरुआत के बावजूद 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए. मेहमान टीम ने महज 6 के स्कोर तक संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) के रूप में 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को संभाल लिया.

अभिषेक 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने तिलक वर्मा (13) के साथ 36 रन और शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली. मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए. आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला.

भारतीय पारी के दौरान बूंदा-बांदी होती रही. 20वें ओवर के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी बारिश तेज हो गई और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को ढकने के लिए कवर लगा दिए. दोनों टीमों के खिलाड़ियों के इंतजार के बावजूद लगातार होती रही. उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे तक इंतजार किया, जो पांच ओवर के खेल के लिए तय आखिरी समय था. आखिरकार, अंपायर्स ने फैसला किया कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता और इसे रद्द कर दिया.

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स की नजर हार्दिक पांड्या पर? मुंबई के साथ ट्रेड की खबरों पर CSK सीईओ ने तोड़ी चु्प्पी

यह भी पढ़ें: 'उस पर ज़्यादा प्रेशर आएगा' सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू के बढ़ते इंतजार पर दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com