India Playing XI Predicted: विश्व कप से पहले भारतीय टीम ,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AUS ODI) खेलने वाली है. सीरीज का पहला मैच आज यानी 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा. पहले दो वनडे के लिए कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों को रेस्ट दिया गया है. ऐसे में सीरीज के पहले दो वनडे मैचों के लिए केएल राहुल को कप्तानी दी गई है. यानी पहले दो वनडे मैचों की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों के कंधे पर होगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय इलेवन (India Playing XI vs Australia 1st ODI) क्या होगी, इसको लेकर भी बहस तेज हो गई है. दरअसल, वनडे टीम में अश्विन की वापसी हुई है जिसने इस बहस को तेज कर दी है कि उन्हें विश्व कप की टीम में मौका मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षर पटेल चोटिल हैं. वहीं, वाशिंगटन सुंदर भी कतार में हैं. ऐसे में पहले वनडे में अश्विन और सुंदर (Ashwin vs Washington Sundar) में से जो भी खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनता है, उसकी संभावना विश्व कप की टीम में खेलने की बढ़ जाएगी. बता दें कि 28 सितंबर तक टीमें अपने स्क्वॉड में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन और सुंदर में से किसे प्लेइंग XI में मौका मिलता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वहीं, पहले वनडे में सिराज की जगह शमी को शामिल किया जा सकता है. सिराज को आज आराम भी दिया जा सकता है. दरअसल, एशिया कप में सिराज ने कमाल की परफॉर्मेंस किया था. एशिया कप में सिराज को शमी से आगे रखा गया था. ऐसे में आज भी यही उम्मीद है कि सिराज को आराम दिया जाएगा. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भी आज के मैच में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है. दरअसल, विश्व कप अगले महीने ही शुरू होने वाला है. ऐसे में भारतीय टीम अपने अहम खिलाड़ियों को तरोताजा रखने की कोशिश करेगा.
श्रेयस अय्यर पर रहेगी नजर
आज श्रेयस अय्यर. को मौका मिल सकता है. एशिया कप में अय्यर चोटिल हो गए थे जिसके कारण केएल राहुल को मौका मिला था. राहुल ने वापसी कर शतक जमाकर धमाका कर दिया था. ऐसे में आज पहले वनडे में अय्यर फिट रहे तो यकीनन उन्हें मौका मिलेगा. अय्यर के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने वाला होगा.
सूर्यकुमार यादव पर होगा दबाव
वनडे में सूर्या के परफॉर्मेंस को औसत ही आंका जा रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का यह नडे सीरीज में सूर्या के लिए किसी मौके से कम नहीं है. सूर्या इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी कर उन आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे जो उन्हें वनडे के लिए उपयुक्त नहीं मानते हैं.
शुभमन गिल या इशान किशन की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को भी मिल सकता है आराम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारत के पास ऋतुराज गायकवाड़ भी हैं. ऐसे में उम्मीद है कि इस युवा क्रिकेटर को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. गायकवाड़ को भारतीय टीम का भविष्य माना जाता है. ऐसे में उम्मीद है कि आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इशान किशन या फिर गिल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी उन्हें दी जा सकती है.
भारतीय संभावित XI
इशान किशन/शुभमन गिल/ ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज/मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा
पहले दो वनडे के लिए भारतीय टीम : केएल राहुल (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं