IND vs AUS ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border-Gavaskar Test Series) के आखिरी मुकाबले में विराट कोहली ने चार साल के लम्बे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना 28वां टेस्ट शतक जड़ा, लेकिन रन मशीन विराट कोहली के पास 17 मार्च से शुरू होने वाले वनडे सीरीज में भी तहलका मचाने का बड़ा मौका होगा. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.
13 हज़ार रन पूरा करने का मौका
अब तक विराट कोहली (Virat Kohli Odi Runs) ने 271 वनडे मुकाबले में 57.7 की औसत से कुल 12809 रन बना चुके हैं. ऐसे में विराट (Virat Kohli Odi Carrier) को अपने वनडे करियर के 13000 रन पुरे करने के लिए मात्र 191 रनों की जरुरत हैं और विराट ऐसा करने में सफल रहते हैं तो भारतीय खिलाड़ी के रूप में दूसरे और दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन जायेंगे. अब बात करें विराट कोहली (Virat Kohli vs Australia) के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकार्ड्स की तो ऑस्ट्रेलिया की टीम विराट को खासा पसंद आती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली अब तक वनडे में 8 शतक लगा चुके हैं और अगर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Records vs Aus) के 9 वनडे शतक के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे और अगर ऐसा हुआ तो ये सीधे-सीधे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Odi Record vs Aus) के लिए भी एक चुनौती होगी क्योंकि रोहित ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक लगा चुके हैं.
पोंटिंग भी छूटेंगे पीछे
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम हैं और अगर विराट इस सीरीज में सिर्फ 82 रन बना लेते हैं तो विराट पोंटिंग के 2164 रन को पीछे छोड़ देंगे,अभी विराट के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 वनडे में 2083 रन दर्ज हैं.
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम
ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ (c), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मारनस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, लोकेश राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट
SPECIAL STORIES:
WTC Final में खेलने को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, अब क्या करेंगे खिलाड़ी
WTC 2023: Rohit Sharma ने प्रेस-कांफ्रेंस में कर दिया बड़ा खुलासा, ऐसे करेंगे IPL में WTC की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं