ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs Australia)दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की 8 रन की जीत बेहद खास रही. भारतीय टीम की यह वनडे में 500वीं जीत रही. भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम ने ही वनडे मैचों में 500 जीत हासिल की हैं. वैसे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 133 मैचों में यह 49वीं जीत रही. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच वनडे की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मैच के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की. उन्होंने अपने गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और विजय शंकर (Vijay Shankar)की खासतौर पर प्रशंसा की. जहां बुमराह ने 10 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं विजय शंकर ने आखिरी के ओवर में हरफनमौला मार्कस स्टोइरिस सहित दो विकेट लेकर भारत को जीत दिलाई.
जीत के बाद 'चहल टीवी' पर विराट कोहली और विजय शंकर, की मजेदार बातें, VIDEO
कोहली (Virat Kohli)ने मैच के बाद कहा, "विजय (शंकर) ने गेंद को स्टंप-टू-स्टंप रखा और यह फार्मूला काम भी आया. उन्होंने कहा, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर विजय शंकर को देने के बारे में सोच रहा था लेकिन एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी. उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते हैं तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ. रोहित से बात करना हमेशा अच्छा रहता है और धोनी तो साथ में रहते ही हैं. हम गेंदबाजों से भी बात करते हैं. वे सब एक सा सोचते हैं. विराट कोहली ने कहा कि बुमराह ने जिस तरह से एक ओवर में दो विकेट निकाले और मैच में हमारी वापसी कराई वह शानदार रहा. बुमराह एक चैम्पियन गेंदबाज हैं और उन्हें अपनी टीम में पाकर मैं बहुत खुश हूं."
मार्कस स्टोइनिस जब भी बनाते हैं 50+ का स्कोर, ऑस्ट्रेलिया टीम को हो जाता है 'टेंशन'
भारत ने दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 250 रनों का स्कोर बनाया और फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को 49.3 ओवर में 242 रनों पर रोक दिया. मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो परिस्थितियां मुश्किल थीं. मेरे पास संयम के साथ बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. विजय ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन वह दुर्भाग्वश वह रन आउट हो गए। हमने केदार जाधव और धोनी का विकेट भी जल्द गंवा दिया."
वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत के बाद यह बोले विराट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं