- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है.
- भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आठ-आठ मैच जीते हैं और एक-एक मैच हारे हैं
- इस सीरीज में कई खिलाड़ी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने से कुछ ही कदम दूर हैं.
IND vs AUS T20I Upcoming Milestones: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का आगाज होने वाला है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, दोनों टीम ने अपने पिछले 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से आठ जीते हैं और एक-एक मैच हारे हैं, इसलिए मुकाबला बराबरी का होने की उम्मीद है. भारत का एक मैच टाई रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. ऑस्ट्रेलिया सीरीज अगले साल की शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारत की वास्तविक तैयारी की शुरुआत है, जिसमें उसे 15 मैच खेलने हैं. इस टी-20 सीरीज में भी कई रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेगे. ऐसे में जानते हैं ऐसे 8 करिश्माई रिकॉर्ड के बारे में जो इस टी-20 सीरीज में बन सकते हैं.
Clear skies, full of shots 🏏 pic.twitter.com/PS5PnQxOj5
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) October 28, 2025
ये 8 महारिकॉर्ड बनेंगे
- संजू सैमसन भारत के लिए 50 टी20I मैच खेलने से 1 मैच दूर हैं
- वाशिंगटन सुंदर टी20I में 50 विकेट से 2 विकेट दूर हैं.
- टिम डेविड टी20I में 100 छक्कों से 5 छक्के दूर हैं
- जसप्रीत बुमराह टी20I में 100 विकेट से 4 विकेट दूर हैं.
- सूर्य कुमार यादव टी20I में 150 छक्कों से 2 छक्के दूर हैं.
- संजू सैमसन टी20I में 1000 रन से 7 रन दूर हैं.
- तिलक वर्मा टी20I में 1000 रन से 38 रन दूर हैं.
- मिशेल मार्श टी-20 इंटरनेशनल में 2000 रन से 4 रन दूर हैं.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं