बस कुछ ही दिन की बाद है. उसके बाद टीम श्रेयस अय्यर करीब एक हफ्ते नई दिल्ली में डेरा डालेगी. सामने होगा विश्व क्रिकेट में व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में दिन दर दिन ताकतवार बन रहा अफगानिस्तान. ऐसी टीम जो दिन विशेष पर किसी को भी चौंका सकती है. टीम अय्यर तैयारी में व्यस्त हैं. और उनके कुछ शेर वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन और तिलक वर्मा खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में जौहर दिखा रहे हैं. लेकिन इस बड़े मैच के साथ ही तीनों के पास बहुत बड़ा चैलेंज भी है? यह सवाल भी बन गया है. और जवाब कैसे और किस स्वरूप में मिलेगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन इन तीनों के ही पास इस चैलेंज का जवाब देने के लिए सिर्फ और सिर्फ 2.5 दिन का ही समय है?
'तिलंगों' में कौन मारेगा बाजी?
फाइनल से पहले दलीप ट्रॉफी के दोनों शुरुआती मैचों में इशान, किशन और तिलक वर्मा तीनों ने ही दिखा दिया कि वह कैसी फॉर्म में चल रहे हैं. लेकिन यह डे-क्रिकेट है. इधर-उधर स्लिप लगी हुई हैं, तो रेड-बॉल का बर्ताव एक अलग बात है. हालांकि, सूर्यवंशी, इशान और तिलक वर्मा तीनों के ही पास व्हाइट-बॉल का खासा अनुभव है, तीनों ही अच्छे रन बना चुके हैं. वैभव तो इस फॉर्मेट में कितने खतरनाक हैं, यह बताने की जरूरत ही नहीं है, लेकिन सिर्फ 2.5 दिन यानी ढाई दिन के भीतर खुद को किसी अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए अलग फॉर्मेट के लिए ढालना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ा चैलेंज है. दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ फाइनल मुकाबला 10 तारीख को खत्म होगा, तो 13 की रात इन तीनों को अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलना है. कौन कितना ढल पाएगा? कौन कितना सफल होगा? इंतजार कीजिए.
फिजिकल चैलेंज
ये सभी खिलाड़ी पिछले कई दिनों से लगातार खेल रहे है. हालिया समय में मैचों में इन्हें पूरा दिन मैदान पर गुजारना पड़ा. इतने कम समय में यात्रा, आराम और अभ्यास का प्रबंधन करना खिलाड़ियों की शारीरिक सहनशक्ति के लिए बड़ी चुनौती होने जा रहा है.
टेस्ट से टी20 में एकदम ढालना
मानसिक रूप से टेस्ट के धैर्य वाले मोड से टी20 के आक्रामक मोड में स्विच करना तकनीकी रूप से मुश्किल हो सकता है. हालांकि, टी20 से टेस्ट में जाना सबसे मुश्किल होता है. इसके उलटे टेस्ट से टी20 में तुलनात्मक रूप से आसान, लेकिन यह तीनों के लिए सवाल तो है ही.
शारीरिक फिट रखना भी चुनौती
ये खिलाड़ी लगातार खेल रहे हैं. और वर्कलोड मैनेजमेंट वह बात है, जिसकी अनदेखी हालिया समय में होती रही है. परिणाम आपके सामने है ही कि 4 चोटिल खिलाड़ी शर्त के साथ टीम में चुने गए. ऐसे में खासकर वैभव सूर्यवंशी के वर्कलोड को कैसे प्रबंधन मैनेज करता है, यह भी एक चैलेंज है. और चुनौती तिलक और इशान के लिए भी खुद को लगातार खेलने के बीच चोट से बचाए रखने की है.
सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम
भारत: 1. श्रेयस अय्यर (कप्तान) 2. अभिषेक शर्मा 3. वैभव सूर्यवंशी 4. संजू सैमसन (विकेटकीपर) 5. ईशान किशन (विकेटकीपर) 6. तिलक वर्मा (उप-कप्तान) 7. शिवम दुबे 8. नितीश कुमार रेड्डी* 9. अक्षर पटेल 10. वाशिंगटन सुंदर* 11. वरुण चक्रवर्ती 12. रवि बिश्नोई 13. जसप्रीत बुमराह* 14. अर्शदीप सिंह 15. हर्षित राणा
(नोट: * इन खिलाड़ियों को फिटनेस की शर्त के साथ शामिल किया गया है)
अफगानिस्तान: 1. इब्राहिम जादरान (कप्तान) 2. रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर) 3. नूर रहमान (विकेटकीपर) 4. सेदीकुल्लाह अटल 5. दरविश रसूल 6. अजमतुल्लाह उमरजई 7. गुलबदीन नायब 8. मोहम्मद नबी 9. राशिद खान 10. नांग्याल खरोटी 11. नूर अहमद 12. मुजीब उर रहमान 13. फजलहक फारूकी 14. अब्दुल्लाह अहमदजई 15. नवीन-उल-हक
सीरीज का कार्यक्रम
अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों ही टी20 मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे
(((खबर जारी है)))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं