विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम मैदान पर उतरने को तैयार, जानिए कब और कहां देखें लाइव

टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलने के लिए तैयार है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये तीनों T20I मैच राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम मैदान पर उतरने को तैयार, जानिए कब और कहां देखें लाइव
Rashid khan And Jasprit Bumrah
IANS

टीम इंडिया नई दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलने के लिए तैया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये तीनों T20I मैच राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. इस टीम में नवीन-उल-हक के साथ-साथ राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे स्टार स्पिनर भी शामिल हैं. वहीं, भारत ने 1 सितंबर को अपनी टीम की घोषणा की थी.

श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं. हालांकि, बुमराह का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. यही बात नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर पर भी लागू होती है.

भले ही ये मैच नई दिल्ली में खेले जा रहे हैं, लेकिन इस सीरीज़ की मेज़बानी अफगानिस्तान करेगा. अफगानिस्तान की कोशिश इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी. 

टी20I में अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

भारत ने अब तक पुरुषों के क्रिकेट में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ नौ T20I मैच खेले हैं और सात बार पूरी तरह से जीत हासिल की है. इसके अलावा, जनवरी 2024 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डबल सुपर ओवर के बाद एक जीत भी मिली थी. दोनों टीमों के बीच अक्टूबर 2023 में हांग्जो में खेला गया एक अन्य मैच बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था. दोनों टीमें पहली बार 1 मई 2010 को ग्रोस आइलेट में T20I मैच में आमने-सामने आईं, जबकि उनका सबसे हालिया T20I मैच 20 जून 2024 को ब्रिजटाउन में खेला गया था.

भारत-अफगानिस्तान T20I मैच कब कहां देखें लाइव

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन T20I मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव दिखाए जाएंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत-अफ़गानिस्तान T20I सीरीज़ का शेड्यूल

  • 13 सितंबर- पहला T20I- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली- शाम 07:00 बजे
  • 15 सितंबर- दूसरा T20I- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली- शाम 07:00 बजे
  • 17 सितंबर- तीसरा T20I- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली- शाम 07:00 बजे

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज़ के लिए टीमें

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा

अफ़गानिस्तान: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी, अब्दुल्ला अहमदज़ई और नवीन-उल-हक़.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com