विज्ञापन

Ind vs Afg 2nd ODI: शुभमन गिल का सुपर रिकॉर्ड, बने सबसे तेज तीन हजारी भारतीय, जानें गेदों के लिहाज से कौन है बॉस

शुभमन गिल ने तूफानी 154 रन की पारी से करियर का नौवां शतक बनाया, तो इसी के साथ ही उन्होंने वह कारनामा कर दिया, जो विराट कोहली भी नहीं कर सके

Ind vs Afg 2nd ODI: शुभमन गिल का सुपर रिकॉर्ड, बने सबसे तेज तीन हजारी भारतीय, जानें गेदों के लिहाज से कौन है बॉस
शुभमन गिल ने शानदार 154 रन की पारी खेली
Source: Social media

Shubman Gill's big record: भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में मानो ऑथोरिटी साबित करने में जुटे हैं. धर्मशाला में भारत की 7 विकेट से जीत में नाबाद 84 रन बनाने वाले शुभमन गिल ने बुधवार को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में तूफानी शतक (154 रन, 110 गेंद, 22 चौके, 2 छक्के) से दिखाया कि अब वह वनडे में आगे रहकर न केवल लीडरशिप करने को तैयार हैं, बल्कि जिम्मेदारी ओढ़ने के लिए भी. गिल के बल्ले से करियर का नौवां शतक निकला, तो इसी के साथ ही वह भारतीय वनडे इतिहास के सबसे तेज तीन हजारी बन गए. मतलब इस मामले में उन्होंने कोहली सहित तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.  

बन गए सबसे तेज तीन  हजारी

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान को तीन हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 47 रन की दरकार थी. मैच से पहले उनके 2,953 रन थे. और पारी के 13वें ओवर में उन्होंने आंकड़ा हासिल किया, तो गिल भारत के लिए वनडे में सबसे तेज तीन हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. 

भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज

पारीनाम
62शुभमन गिल
72शिखर धवन/श्रेयस अय्यर
75विराट कोहली
78केएल राहुल
79नवजोत सिद्धू

गेंदों के लिहाज से भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 3000 रन

पारी के लिहाज से तो गिल इस मामले में बॉस हैं, लेकिन जब बात गेंदों खेलकर सबसे तेज तीन हजार रन बनाने की आती है, इसके बॉस कपिल देव हैं. 

गेंदनाम
2995कपिल देव
3016शुभमन गिल
3049श्रेयस अय्यर
3164वीरेंद्र सहवाग

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
डिप्टी न्यूज एडिटर
उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज,लखनऊ... वीनू मांकड़ ट्रॉफी... और फिर कूच बिहार ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करने के बाद, मनीष शर्मा का साल 2002 से राष्ट्रीय म... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, India, Afghanistan, India Vs Afghanistan 06/17/2026 Inaf06172026269855, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com