IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स और बेंगलोर (RR vs RCB) की टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में दूसरे क्वालीफायर (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore, Qualifier 2) में एक दूसरे के सामने होगी. आज जो भी टीम मैच जीतेगी वह टीम 29 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगा. राजस्थान को पहले क्वालीफायर में गुजरात से हार मिली है तो वहीं एलिमिनेटर में आरसीबी ने लखनऊ को हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर रखी है. अब आज देखना होगा कि कौन सी टीम मैदान पर अच्छा खेल दिखाती है.
बता दें कि राजस्थान और बेंगलोर के बीच इस करो-या मरो वाले मैच को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) ने ट्वीट किया है. अजहर ने आजके मैच को काफी मजेदार बताया है.
हारिस रऊफ की 'कातिलाना थ्रो' ने उड़ा दी गिल्लियां, देखकर बल्लेबाज के भी छूटे पसीने- Video
इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने ट्वीट में उस खिलाड़ी के नाम का भी खुलासा किया है जिसने उन्हें उम्मीद है कि यह खिलाड़ी इस अहम मैच में रन बनाए. वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं. अजहरुद्दीन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह बिल्कुल मजेदारऔर cracker गेम होने वाला है. उम्मीद कर रहा हूं कि विराट कोहली के बल्ले से रन निकलेंगे.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयरलैंड बल्लेबाज ने मचाई खलबली, 5 गेंद पर लगाए लगातार 5 छक्के, 19 गेंद पर ठोक दिया 96 रन- Video
It's going to be a cracker of a game #RCBvsRR for the final spot tomorrow. Hoping that Virat Kohlis timber will produce runs.
— Mohammed Azharuddin (@azharflicks) May 26, 2022
इस सीजन कोहली ने 15 मैच में 334 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. आज यदि कोहली के बल्ले से रन निकला तो यकीनन आरसीबी विरोधी टीम से आगे निकल सकती है.
समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा
संभावित XI
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर-
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं