Vitality Blast T20: पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट (Vitality Blast T20) में यॉर्कशायर की ओर से खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले मैच में यॉर्कशायर की टीम ने वोस्टरशायर को 7 विकेट से हरा दिया. इस मैच में हारिस रऊफ ने एक ऐसा रन आउट किया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है. दरअसल मैच में रऊफ ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 32 रन देकर 1 विकेट लेने में सफल रहे. मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज ने वोस्टरशायर के बल्लेबाज गैरेथ रोडरिक (Gareth Roderick) को शानदार तरीके से रन आउट किया जिसने बल्लेबाज को तो हैरान किया ही बल्कि दूसरे साथी खिलाड़ी भी चौंक से गए.
नागालैंड की महिला बैटर ने सबसे तेज अर्धशतक ठोककर मचाया धमाल, 'सिक्सर क्वीन' बन लूट ली महफिल- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हमारे स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल को जल्दी से करें सब्सक्राइब
दरअसल हुआ ये कि बल्लेबाज Gareth Roderick ने रऊफ की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश की जिसमें वो पूरी तरह से चूक गए. लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर नॉन स्ट्राइक स्टंप पर जाकर लगी. जिससे बल्लेबाज के पास तेजी से रन चुराने का मौका था. इसी सोच के तहत रोडरिक रन के लिए भागे.
आयरलैंड बल्लेबाज ने मचाई खलबली, 5 गेंद पर लगाए लगातार 5 छक्के, 19 गेंद पर ठोक दिया 96 रन- Video
लेकिन गेंदबाज रऊफ ने फुर्ती दिखाई और तेजी से गेंद को भागकर पकड़ा और नॉन स्ट्राइक एंड की ओर स्टंप पर गेंद मार दी. गेंद सीधे स्टंप पर लगी और बल्लेबाज रन आउट हो गया. गैरेथ रोडरिक रन आउट होने के बाद खुद से निराश दिखे, ऐसा लगा मानों उन्होंने खुद अपने पैर पर ही कुल्हाड़ी मार दी.
आपको बता दें कि रऊफ ने जिस अंदाज में गेंद को पकड़़कर थ्रो फेंका उसकी ज्यादा चर्चा हो रही है, क्योंकि जिस एंगल से उन्होंने थ्रो फेंकी और गेंद केवल एक स्टंप पर जा कर लगी, उसने खूब सुर्खियां बटोरी है. टी-20 ब्लास्ट ने इस वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'यह कमाल का फील्डिंग है, केवल एक स्टंप के साथ भी निशाना लगाना..'
This is absurd fielding from @HarisRauf14
— Vitality Blast (@VitalityBlast) May 25, 2022
With only one stump (and one bail) to aim at too!
Watch LIVE https://t.co/Hm9ol3Dprx#Blast22 pic.twitter.com/3CbrlEXPbW
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं