- शोएब अख्तर ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ
- शोएब अख्तर ने कार्तिक की टीम इंडिया में हुई वापसी को कहा अविश्वसनीय
- निजी जीवन में झटके लगे लेकिन उसने शानदार वापसी की है
आईपीएल 2022 में (IPL 2022) शानदार परफॉर्मेंस करने का फल उमरान मलिक (Umran Malik) को टीम इंडिया में चयन के साथ मिला. उमरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में चुने गए हैं. इस आईपीएल सीजन में मलिक के अलावा एक और खिलाड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी, वह कोई और नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) हैं. कार्तिक ने बतौर फिनिशर बनकर आरसीबी के लिए हनुमान की भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाने में कई मौकों पर सफल रहे.
आयरलैंड बल्लेबाज ने मचाई खलबली, 5 गेंद पर लगाए लगातार 5 छक्के, 19 गेंद पर ठोक दिया 96 रन- Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिनेश कार्तिक (Shoaib Akhtar on Dinesh Karthik) के परफॉर्मेंस ने उन्हें 3 साल बाद टीम इंडिया में फिर से एंट्री करवा दी है. कार्तिक भी टी-20 सीरीज में खेलते दिखेंगे. दिनेश के बेहतरीन कमबैक पर विश्व क्रिकेट लगातार बात कर रहा है. अब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भी दिनेश कार्तिक पर बात की है और कार्तिक के कमबैक को 'अविश्वसनीय' करार दिया है.
स्पोर्ट्सक्रीडा से बात करते हुए अख्तर ने कहा कि, मैंने दिनेश के करियर का काफी करीब के फॉलो किया है और उसने 36 साल की उम्र में जिस तरह का परफॉर्मेंस कर टीम में वापसी की है वो कमाल है. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने कहा कि, मैं आमतौर पर लोगों के निजी जीवन के बारे में बोलने से बचता हूं. मैं यहां जो कहना चाहता हूं, वह यह है कि उन्हें अपने निजी जीवन में बड़े झटके लगे थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने वास्तव में अच्छी वापसी की, मैंने उनके निजी जीवन का अनुसरण किया है और इसके बारे में काफी कुछ पढ़ा है, और मुझे वास्तव में लगता है कि उसने 'अविश्वसनीय' तरीके से वापसी की है.'
रियान पराग के 'attitude' की तारीफ करना सूर्यकुमार यादव को पड़ा महंगा, अब सफाई देते हुए कही ऐसी बात
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि, बड़ी बात है, दिनेश कार्तिक मेरे जमाने के खिलाड़ी हैं. वह वास्तव में फिट और मानसिक रूप से मजबूत है. अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं. जिस तरह से उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की है, उसे देखकर अच्छा लगा, मेरी शुभकामनाएं उसके साथ है."
बता दें कि इस सीजन कार्तिक ने 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 324 रन बनाए लेकिन उनकी पारियों में सबसे खास बात ये रही कि जितने भी रन उन्होंने बनाए वह उस मौके पर बनाए जब टीम को सबसे ज्यादा दरकार रही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं