विज्ञापन

'बाबर आजम सुपरस्टार हैं', 'बॉबी' से जलते हैं पाकिस्तानी दिग्गज? उनके यार ने एक-एक को बनाया निशाना

इमाद वसीम ने बाबर आजम के आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उनका कहना है निजी एजेंडे, जलन और चरित्र हनन को क्रिकेट विश्लेषण का नाम देना बंद कीजिए.

'बाबर आजम सुपरस्टार हैं', 'बॉबी' से जलते हैं पाकिस्तानी दिग्गज? उनके यार ने एक-एक को बनाया निशाना
बाबर आजम

बाबर आजम के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. मैदान में उन्हें लगातार रनों के लिए जुझते हुए देखा जा रहा है. जिसके बाद उनके ही देश के पूर्व क्रिकेटर और फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं. मगर मुसीबत की इस घड़ी में इमाद वसीम ने उनका साथ दिया है और उनके आलोचकों को जमकर लताड़ लगाई है. बाबर आजम का बचाव करते हुए इमाद वसीम ने कहा कि बाबर खराब फॉर्म में जरूर हैं, लेकिन लोग उनकी जरूरत से ज्यादा आलोचना कर रहे हैं. 

इमाद का मानना है बाबर ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं. उसके लिए वह सम्मान के अधिकारी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इमाद ने बाबर को सुपरस्टार और पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक बताया है. 

उन्होंने कहा है, 'मैं सच में यह समझ नहीं पा रहा हूं कि बाबर आजम को हमारे अपने प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से इतनी आलोचना का सामना क्यों करना पड़ता है.'

इमाद कहते हैं, 'एक बात जो पूरी तरह से साफ है. बाबर आजम सुपरस्टार हैं और पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं.'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इमाद ने लिखा है, 'हां, उनकी फॉर्म पर सवाल उठाए जा सकते हैं. उनकी तकनीक का विश्लेषण किया जा सकता है. उनके प्रदर्शन पर बहस कीजिए. कोई भी खिलाड़ी आलोचना से ऊपर नहीं होता है.'

पूर्व ऑलराउंडर ने तीखे शब्दों में आलोचना करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा है, 'निजी एजेंडे, जलन और चरित्र हनन को क्रिकेट विश्लेषण का नाम देना बंद कीजिए.'

यही नहीं इमाद का यह भी कहना है कि बाबर को नीचा दिखाने के बजाय उन लोगों को उनकी कमजोरियों पर सुझाव देने चाहिए. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट को अपने सुपरस्टार खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए ना कि संघर्ष के दौर में उन्हें तोड़ने की कोशिश करनी चाहिए.'

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: हैमिल्टन में फिर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू? जानिए कैसी रहेगी पिच और मौसम की चाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohammad Babar Azam, Syed Imad Wasim, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com