विज्ञापन
This Article is From May 16, 2013

दोषी पाए जाने पर तीनों क्रिकेटरों को आजीवन प्रतिबंधित किया जाए : गांगुली

दोषी पाए जाने पर तीनों क्रिकेटरों को आजीवन प्रतिबंधित किया जाए : गांगुली
कोलकाता: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीन क्रिकेटरों को अगर दोषी पाया जाता है तो उन्हें ‘प्रतिबंधित’ करना चाहिए।

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण से हैरान गांगुली ने कहा, ‘‘जो हुआ, मैं उससे निराश और गुस्सा हूं। अगर उन्हें दोषी पाया जाता है तो उन्हें आजीवन प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।’’ गांगुली ने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘‘इस तरह का भ्रष्टाचार खिलाड़ी पर निर्भर करता है क्योंकि कोई भी आपको बाध्य नहीं कर सकता। काम खिलाड़ी द्वारा किया जाता है, कोई उसे बाध्य नहीं कर सकता।’’

भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स के उनके अन्य दो साथी खिलाड़ियों को आज दिल्ली पुलिस ने स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

श्रीसंत गांगुली की अगुवाई में खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं श्रीसंत से काफी निराश हूं। यह प्रतिभा का नुकसान है।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
आधी रात को जागा देश...जब टी20 विश्वकप पर भारत ने किया कब्जा; हर किसी ने मनाया जीत का जश्न
दोषी पाए जाने पर तीनों क्रिकेटरों को आजीवन प्रतिबंधित किया जाए : गांगुली
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Next Article
RR vs MI, IPL 2020: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से पीटा, बेन स्टोक्स का नाबाद शतक
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com