विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2020

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच, पूरी डिटेल्स

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. International Cricket Council ने मंगलवार को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है.

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच, पूरी डिटेल्स
ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मैच, पूरी डिटेल्स
  • ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान
  • पहला मैच 4 मार्च, 2022 को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में खेला जाएगा
  • फाइनल 3 अप्रैल, 2022 को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड पर होगा
न्यूजीलैंड:

ICC महिला क्रिकेट विश्व कप के शेड्यूल (ICC Women's World Cup 2022 ) का ऐलान हो गया है. International Cricket Council ने मंगलवार को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच होने हैं. पहला मैच 4 मार्च, 2022 को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व और इसका फाइनल 3 अप्रैल, 2022 को न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड पर खेला जाएगा.

BBL 2020: डेनियल सैम्स ने मचाया तहलका, 25 गेंद पर 65 रन बनाकर दिलाई जीत, जड़े 7 छक्के..देखें Video

5ngm71

 पहला मैच 4 मार्च, 2022 को वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व

इस टूर्नामेंट में कुल आठ महिला क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी. कोरोनावायरस के बाद यह पहला महिला क्रिकेट इवेंट हो रहा है. इसके पहले मार्च, 2020 में ऑस्ट्रेलिया में  Women's T20 World Cup हुआ था. सेमी फाइनल 30 और 31 मार्च को होने हैं, वहीं, फाइनल 3 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा.

2022 में होने वाले वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम कुल सात मैच खेलेगी. इसमें चार मैच न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ हैं और बाकी तीन मैच क्वालीफायर टीमों के खिलाफ हैं जो अभी तक तय नहीं हो सकी हैं.

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब से खेला जाएगा ..

साल 2022 में भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज रह सकती हैं. भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच वर्ल्ड कप में 6 मार्च को क्वालीफायर टीम के खिलाफ खेलेगा. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Women's T20 World Cup 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com