पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज को लेकर बीते दिनों खबर आई कि वह डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. गुरुवार को दावा हुआ कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में अपनी जांच रिपोर्ट आईसीसी को सौंप दी है और इसमें साफ कहा गया है कि नवाज ने जानबूझकर कोई भी प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया था. लेकिन एक अन्य रिपोर्ट में दावा है कि इस मामले में पर बवाल मचा हुआ है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी आमने-सामने हैं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, नवाज का डोप टेस्ट सिर्फ बैन सब्सटेंस के लिए पॉज़िटिव टेस्ट का मामला नहीं है, बल्कि यह अधिकार क्षेत्र के सवालों से भी जुड़ा है. नियमों के तहत मामला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के दायरे में आता है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इसे पब्लिक में लेकर आई.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में जांच की है. लेकिन इस मामले में आखिरी फैसला ICC लेगी. अब जब यह कन्फर्म हो गया है कि नवाज़ का टेस्ट परफॉर्मेंस बढ़ाने वाली चीज़ के बजाय बैन रिक्रिएशनल ड्रग के लिए पॉजिटिव आया है. ऐसे में सबसे पहले तो नवाज को अपना जवाब देना है. उसके आगे का एक्शन उनके जवाब पर निर्भर करेगा. ऐसा माना जा रहा है कि नवाज़ ने इस मामले पर अपनी सफाई पहले ही दे दी है.
आम तौर पर, डोप टेस्ट में फेल होने पर B सैंपल का एनालिसिस किया जाता है, लेकिन रिक्रिएशनल ड्रग्स वाले मामलों में, इसकी ज़रूरत हो भी सकती है और नहीं भी. अगर वजह ठीक नहीं पाई गई तो दूसरे सैंपल की जांच की जा सकती है. समझा जाता है कि ICC वजह की जांच कर रहा है, और अभी तक कोई चार्ज फाइल नहीं किया गया है.
इसके अलावा सवाल सैंपल के कलेक्शन को लेकर भी है. अभी स्पष्ट नहीं है कि नवाज़ का डोप टेस्ट कब और कहां लिया गया था. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान लिया गया था. लेकिन PCB का कहना है कि सैंपल तब लिया गया था जब वह लाहौर में रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे थे. ICC ने पॉलिसी के तहत इस मामले पर कमेंट करने से मना कर दिया है. नवाज़ ने पाकिस्तान के सभी मैचों में हिस्सा लिया, छह मैचों में 22.28 के एवरेज और 7.8 के इकॉनमी रेट से सात विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK के खिलाफ मैच से मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, रोहित शर्मा के खेलने पर आया बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: Who is Akash Madhwal: CSK का चौंकाने वाला फैसला, चोटिल हुआ बैटर, टीम में शामिल किया तेज गेंदबाज, कौन हैं आकाश मधवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं