विज्ञापन
Breaking News: दिल्ली IRS की बेटी हत्याकांड मामला: मर्डर के बाद अपने पिता और चाचा के लगातार संपर्क में था आरोपी

दिल्ली IRS की बेटी हत्याकांड मामला: मर्डर के बाद अपने पिता और चाचा के लगातार संपर्क में था आरोपी

दक्षिण‑पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके में सीनियर IRS अधिकारी की बेटी के रेप‑मर्डर मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली मर्डर केस में अलवर के आरोपी राहुल के संपर्क में आए 6 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसमें उसके पिता जयराम और उसके चाचा महेंद्र भी शामिल है. पुलिस को इनसे ही ठोस सुराग मिले हैं, बाकी अन्य जिन्हें पुलिस ने पकड़ा वो परिचित और आस पड़ोस के लोग बताए जा रहे हैं.

फोन रिकॉर्ड्स से अहम सुराग मिले

आरोपी राहुल लगातार पिता और उसके चाचा महेंद्र के बेटे प्रिंस के संपर्क में था. जांच के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी राहुल दिल्ली में था और वह लगातार अपने पिता महेंद्र और चाचा के बेटे प्रिंस से संपर्क में था. राहुल चाचा के फोन से प्रिंस से बात करता था.

पुलिस सूत्रों के अनुसार राहुल ने बातचीत में बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए बाहर है और वह जल्द ही घर लौट आएगा. इन्हीं बातचीत के आधार पर पुलिस ने फोन रिकॉर्ड्स निकाले, जिनसे अहम सुराग मिले. इन सुरागों की मदद से पुलिस को बड़ी सफलता मिली और पुलिस आरोपी तक पहुंच चुकी है.  इनसे पूछताछ के बाद इन्हें अब छोड़ दिया है.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की बुधवार सुबह कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने से पहले राजस्थान के अलवर में भी एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था. आरोपी मीणा ने करीब आठ महीने तक आईआरएस अधिकारी के आवास में घरेलू सहायक के तौर पर काम किया था और तकरीबन डेढ़ महीने पहले उसे काम से निकाल दिया गया था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकला? 

 सीनियर IRS अधिकारी की बेटी के रेप‑मर्डर मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई है और उसके शरीर पर हमले के गहरे निशान पाए गए हैं. डॉक्टरों के अनुसार, दोनों हाथों, पैरों और हथेलियों पर कई खरोंचें और चोट के निशान थे, जबकि नाक की हड्डी भी टूटी हुई मिली. पोस्टमॉर्टम से साफ है कि पीड़िता की मौत हमले के बाद गला घोंटने से हुई है. अब सुरक्षित रखे गए स्वैब और नाखूनों के नमूनों की जांच से यह स्पष्ट किया जाएगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं.

ये भी पढे़ं :  गला घोंटा, चेहरे पर जख्म, नाक भी टूटी... दहला देगी IRS अधिकारी की बेटी के रेप‑मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com