विज्ञापन
This Article is From May 04, 2016

टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी क्यों बढ़ गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का फासला?

टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर भी क्यों बढ़ गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का फासला?
टीम इंडिया (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: आईसीसी की आकलन की ताजा प्रक्रिया में ऑस्ट्रेलिया को 6 अंकों का फायदा हुआ है जबकि भारत को 2 अंकों का। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 118 अंकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि भारतीय टीम 112 अंकों के साथ। इस प्रक्रिया में 2012-13 के प्रदर्शन को ध्यान में नहीं रखा गया है जबकि 2014-15 के प्रदर्शन को 50 फीसदी तवज्जो दी गई है।

पाकिस्तान तीसरे नंबर पर
मौजूदा आकलन प्रक्रिया में पाकिस्तान टीम को भी फायदा हुआ है। पांच अंकों में इजाफा होने की वजह से यह टीम एक पायदान ऊपर आते हुए तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। पाकिस्तान के अब भारत से एक अंक कम यानी 111 अंक हैं।

दक्षिण अफ्रीका तीसरे से छठे स्थान पर पहुंची
दक्षिण अफ्रीकी टीम को बड़ा नुकसान हुआ है और यह टीम तीसरे से छठे नंबर पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका को 17 अंकों का नुकसान हुआ है। सालाना अपडेट का नुकसान दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी हुआ है। हालांकि विंडीज़ टीम आठवें नंबर पर बरकरार है लेकिन उसके अंक 76 से घटकर 65 पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश की टीम को 10 प्वाइंट्स का फायदा हुआ है। बांग्ला टाइगर्स अब 57 अंकों के साथ 9वें नंबर पर हैं।

ICC टेस्ट रैंकिंग (सालाना अपडेट)

रैंक         टीम           प्वाइंट्स
1.      ऑस्ट्रेलिया       118 (+6)
2.        भारत            112 (+2)
3.      पाकिस्तान        111 (+5)
4.        इंग्लैंड            105 (+3)
5.      न्यूज़ीलैंड          98 (+2)
6    दक्षिण अफ़्रीका     92 (-17)
7        श्रीलंका           88 (-1)
8      वेस्ट इंडीज़        65 (-11)
9       बांग्लादेश         57 (+10)
लेखक के बारे में
img
Disha Chopra and Vimal Mohan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईसीसी, रैंकिंग, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंटरनेशनल क्रिकेट रैंकिंग, ICC, India, Australia, Cricket Ranking, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com