विज्ञापन

ICC Test Rankings: टीम इंडिया ने अंग्रेजों का गुरूर किया चकनाचूर, टेस्ट रैंकिंग में लगाई जबरदस्त छलांग

टीम इंडिया ने सालाना अपडेट के बाद जारी ताजा आईसीसी मेंस टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है. इस बदलाव के साथ भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया है.

ICC Test Rankings: टीम इंडिया ने अंग्रेजों का गुरूर किया चकनाचूर, टेस्ट रैंकिंग में लगाई जबरदस्त छलांग
भारतीय खिलाड़ी

ICC Test Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम ने सालाना अपडेट के बाद जारी ताजा आईसीसी मेंस टेस्ट टीम रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. इस बदलाव के साथ भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़ दिया. सालाना रैंकिंग अपडेट में मई 2025 के बाद खेले गए सभी मुकाबलों को पूरा वेटेज दिया जाता है, जबकि पुराने मुकाबलों के नतीजों का असर घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया जाता है. इस अपडेट ने टॉप-2 टीमों के ठीक नीचे की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल किया है. इस वार्षिक अपडेट के चलते टॉप-2 टीमों के नीचे की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिसमें भारत को फायदा हुआ.

ऑस्ट्रेलियाई टीम 131 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर मजबूती से कायम है. इस टीम ने 3 प्वाइंट्स की मामूली बढ़त के साथ अपना दबदबा बढ़ा लिया है. दूसरे पायदान पर मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका भी दूसरे स्थान पर स्थिर है. इस टीम के पास 119 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. तीसरे पायदान पर बदलाव देखने को मिला है, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है. भारत के पास 104 अंक हैं. वहीं, एक स्थान नीचे लुढ़कने के बाद इंग्लैंड की टीम 102 रेटिंग अंक के साथ चौथे पायदान पर है.

इंग्लैंड के एक पायदान नीचे फिसलने की वजह यह रही कि उसे अपनी कई पुरानी सीरीज के नतीजों से मिलने वाला फायदा अब नहीं मिल रहा है. इन नतीजों में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर मिली पुरानी जीत, और पाकिस्तान में मिली सीरीज जीत शामिल हैं. ये सभी मैच अब 'पूरे वेटेज' वाली समय-सीमा से बाहर हो गए हैं.

इस तालिका में न्यूजीलैंड 101 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बना हुआ है, जबकि पाकिस्तानी टीम ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए छठा पायदान अपने नाम कर लिया है. उसे पुराने मुकाबलों में मिली हार के असर के कम होने या खत्म हो जाने का फायदा मिला है.

श्रीलंकाई टीम एक पायदान नीचे खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. टॉप 10 की बाकी टीमें जस की तस बनी हुई हैं. वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड क्रमश: 8वें, 9वें और 10वें पायदान पर हैं. इस अपडेट के बाद आयरलैंड रैंकिंग से बाहर हो गया है, क्योंकि मूल्यांकन अवधि के दौरान उसने पर्याप्त मैच नहीं खेले थे.

हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम ने वार्षिक अपडेट में तीसरा स्थान हासिल किया है, लेकिन आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025–27 में टीम फिलहाल छठे स्थान पर है. भारत का प्वाइंट्स प्रतिशत (पीसीटी) 48.15 है, जिसका कारण इस चक्र में घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया 87.50 पीसीटी के साथ शीर्ष पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 77.78 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं आर एस अंबरीश? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने बीच सीजन में अपने साथ जोड़ा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com