विज्ञापन

ICC महिला ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, दुनिया की नंबर वन बैटर बन मचाई खलबली

ICC Rankings: भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान पर तो वहीं जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं. भारत की स्मृति मंधाना अब महिला क्रिकेट में नंबर वन बैटर हैं.

ICC महिला ODI रैंकिंग में स्मृति मंधाना का धमाका, दुनिया की नंबर वन बैटर बन मचाई खलबली
Smriti Mandhana, ICC Rankings:

ICC ODI Rankings,Smriti Mandhana: भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न तीन मैच की सीरीज में उम्दा प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी आईसीसी महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गईं.  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलने वाली स्मृति के 790 अंक हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट को पछाड़ा जिनके 782 अंक हैं. वोलवार्ट के पास मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान फिर से शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका होगा.  अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ने वाली एलिसा हीली ने 744 अंक के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहते हुए अलविदा कहा. बेथ मूनी तीसरे जबकि एशले गार्डनर (724) पांचवें स्थान पर रहीं.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं. तीन मैच की सीरीज में भारत के क्लीनस्वीप के बावजूद हरमनप्रीत (652) को चार स्थान का फायदा हुआ है. उन्होंने 53, 54 और 25 रन की पारियां खेलीं. गेंदबाजी सूची में दीप्ति शर्मा 10वें स्थान के साथ शीर्ष 10 में एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं. एलेना किंग (775) गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने लगभग चार साल तक शीर्ष पर रहीं सोफी एकलेस्टोन को पछाड़ा. गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026 semi-finals: बारिश के कारण T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल रद्द हुआ तो भारत- न्यूजीलैंड को लगेगा झटका, पलट जाएगी बाजी, जानें क्या है समीकरण

ऑस्ट्रेलिया की एलेना वनडे सीरीज में 16.71 की औसत से सात विकेट चटकाकर शीर्ष गेंदबाज रहीं. उन्होंने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन की शानदार जीत दर्ज की. एलेना ने साथ ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग अंक भी हासिल किए.

एलेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तीन अन्य गेंदबाज गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें) और किम गार्थ (आठवें) भी शीर्ष आठ में शामिल हैं. वनडे ऑलराउंडर की सूची में गार्डनर (516) शीर्ष पर बरकरार हैं. उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (418) पर 98 अंक की बढ़त बना रखी है. सदरलैंड (534) 23 स्थान की छलांग से 34वें स्थान पर पहुंच गई है. दीप्ति भी पांचवें स्थान के साथ ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष 10 में हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com